न्यूट्रॉन की खोज ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक जेम्स चैडविक ने 1931 में की थी। न्यूट्रॉन एक आवेश रहित मूलभूत कण है।जो परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन के साथ पाए जाते हैं। इसे n से दर्शाया जाता है। न्यूट्रॉन 1उपपरमाण्विक कण है जो कि सभी प्रकार के पदार्थों के परमाणु के नाभिक में पाया जाता है। प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर परमाणु के नाभिक का निर्माण करते हैं। न्यूट्रॉन विद्युत उदासीन कण है। जिसका द्रव्यमान 1.67493×10-27kg होता है। जो कि इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान से 1839 गुना ज्यादा है।


