Roadies सीजन 1 से लेकर अब तक कौन - कौन जीत चुका है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Sumil Yadav

| पोस्ट किया |


Roadies सीजन 1 से लेकर अब तक कौन - कौन जीत चुका है?


2
0




Content writer | पोस्ट किया


अगर आप इंडिया के youngsters से पूछें की उन्हें कौन सा रियलिटी शो सबसे ज्यादा पसंद है उनकी जुबान में चीखते चिल्लाते हुए सबसे पहले Roadies का नाम ही आएगा | क्योंकि यह सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं है बल्कि हर youngsters की धड़कन है या एक तरह का टशन कह लो |


Letsdiskusscourtesy-voot

हर युवा एक न एक बार रोडीज़ बनने का सपना जरूर देखता है, और सोचता है की इस बार में भी ऑडिशन दे ही आता हूँ कुछ ऐसा ही है mtv पर आने वाले इस शो का क्रेज |






इसलिए आज हम आपको roadies सीजन 1 से लेकर अब तक के सभी विनर्स के बारें में बताएँगे की आखिर किसने किसने ये खिताब अपने नाम किया है |




- रणविजय सिंह
एमटीवी रोडीज का पहला सीजन साल 2003 में ऑन एयर हुआ था जिसकी कामयाबी का श्रेय रणविजय सिंह को दिया गया और वह इस शो के विजेता बनें और उन्हें इनाम के तौर पर 5 लाख की इनामी राशि भी दी गई ।




- आयुष्मान खुराना
इस लिस्ट में दूसरा नाम बॉलिवुड ऐक्टर आयुष्मान खुराना है जो रोडीज के दूसरे सीजन के हिस्सा रह चुके हैं। सिर्फ हिस्सा नहीं उन्होंने इस सीजन को जीता और 2004 में आये इस सीजन २ को सुपर डुपेर हिट बना दिया |


- पारुल शाही
2005 में शो के तीसरे सीजन की विजेता पारुल शाही थीं। इस सीजन को रणविजय सिंह ने होस्ट किया था। 13 कंटेस्टेंट्स के बीच हुए मुकाबले में पारुल ने जीत का सहरा अपने नाम किया और उन्हें 3.60 लाख रुपये का इनाम मिला था।


courtesy-facebook
- एंथनी
2006-07 में टेलिकास्ट हुए एमटीवी रोडीज के चौथे सीजन में एंथनी ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन में भी 13 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। एंथनी को 3.75 लाख की इनामी राशि सौंपी गई थी।


courtesy-indiatvnews
- आशुतोष कौशिक
5वां सीजन साल 2007-08 में टेलिकास्ट हुआ था। इसमें आशुतोष कौशिक ने बाजी मारी थी। उन्हें 2.3 लाख रुपये की इनामी राशि सौंपी गई थी।

courtesy-timesofindia


- नोमान सैत
रोडीज के सीजन 6 के विजेता रहे थे नोमान सैत। उन्हें 3.62 लाख रुपये की विजेता राशि सौंपी गई थी।


courtesy-rediff
- अनवर सईद
सातवां सीजन 2009-10 में टेलिकास्ट हुआ था। इसे अनवर सईद ने जीता था। उन्हें 90 हजार रुपये इनमी राशि मिली थी। यह रोडीज के सभी सीजनों में सबसे कम इनामी राशि थी।

courtesy-charmboard


- आंचल खुराना
8वां सीजन आंचल खुराना के नाम रहा। साल 2011 में प्रसारित हुए एमटीवी रोडीज- शॉर्टकट को रणविजय सिंह ने होस्ट किया था। इसमें विजेता राशि 4 लाख रुपये थी।


courtesy-twitter


- विकास खोकर
सीजन 9 में विकास खोकर ने बाजी मारी थी। उन्हें 6.17 लाख रुपये की इनामी राशि मिली थी।

courtesy-topbuzz


- पलक जोहल
पलक जोहल ने रोडीज का 10वां सीजन जीता था। उन्हें 4.5 लाख रुपये की इनामी राशि मिली थी।



- निखिल सचदेव
साल 2014 में रोडीज के 11वें सीजन में निखिल सचदेव ने 3.2 लाख की इनामी राशि पर कब्जा जमाया था।



- प्रिंस नरुला
12वां सीजन साल 2015 में टेलिकास्ट हुआ था। इसे वीजे बानी ने होस्ट किया था और इसमें 22 कंटेस्टेंट्स थे। प्रिंस नरुला ने यह सीजन जीता था। उन्हें 5 लाख की इनामी राशि दी गई।


- बलराज सिंह खेहरा
13वां सीजन बलराज सिंह खेहरा के नाम रहा। इस सीजन में विजेता को रेनॉल्ट डस्टर दिया गया था।



- श्वेता मेहता
एमटीवी रोडीज के 14वें सीजन में श्वेता मेहता ने बाजी मारी। उन्हें भी रेनॉल्ट डस्टर पुरस्कार के रूप में दिया गया था।




- कशिश ठाकुर पुंडीर
15वें सीजन में कशिश ठाकुर पुंडीर को जीत मिली थी। सीजन जीतने के बाद कशिश भी रेनॉल्ट डस्टर अपने घर ले गए।



1
0

');