H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

परमाणु का आविष्कार किसने किया?

10
212

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/20/24

क्या आप जानते हैं कि परमाणु बम का आविष्कार किसने किया है शायद ही आपको इसकी जानकारी होगी तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं परमाणु बम का आविष्कार किसने किया है:-

मैं आपको बता दूं कि इस घातक हथियार को बनाने की शुरुआत साल 1939 में ही हो गई थी। मैं आपको बता दूं कि यह वह दौर था जब द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हो चुका था। और फिर राष्ट्रपति के आदेश के बाद अमेरिका में परमाणु बम बनाने का काम शुरू हुआ। अमेरिका मूल के वैज्ञानिक जूलियस रॉबर्ट ओपेन हाइमर को परमाणु बम का जनक कहा जाता है। 16 जुलाई 1945 को पहले परमाणु बम का परीक्षण उनकी देखरेख में अमेरिका में ही हुआ था इस परीक्षण को अमेरिका के लॉस अलामोस से 200 मील दूर रेगिस्तान में किया गया था।

मैं आपको बता दूं कि 19वीं सदी से पहले तक इस तरह के किसी हथियार की सिर्फ कल्पना ही की जाती थी लेकिन जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने इसे हथियार में बदल दिया।

चलिए जानते हैं कि किसके पास होता था परमाणु बम का बटन:-

मैं आपको बता दूं कि प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति की टेबल पर परमाणु हमला करने का कोई बटन नहीं होता है। अगर कोई देश किसी दूसरे देश पर परमाणु हमला करता है तो सबसे पहले उसे एक लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है।और यदि भारत की बात की जाए तो भारत में परमाणु हमले पर आखिरी फैसला करने की शक्ति प्रधानमंत्री के पास होती है। मैं आपको बता दूं कि प्रधानमंत्री के आदेश के बाद ही भारत किसी दूसरे देश पर परमाणु हमला कर सकता है और यदि प्रधानमंत्री द्वारा आदेश नहीं प्राप्त होता तो परमाणु हमला नहीं कर सकते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि पहला परमाणु बम कहां गिराया गया था:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि पहला परमाणु बम 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराया गया था।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
3