मसाले की रानी इलायची को कहा जाता है इलायची औषधि गुणों का भंडार होती है हरी इलायची को छोटी इलायची के नाम से भी जाना जाता है। जो चाय से लेकर मिठाइयां तक की खुशबू बढ़ाने में काम आती है।औषधि गुणो से भरपूर इलायची दो प्रकार की आती है छोटी इलायची और बड़ी इलायची जो वेज से लेकर नॉनवेज कर विभिन्न व्यंजन के स्वाद लजीज बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सब्जी, खीर, मिल्क शेक से लेकर चाय तक में इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। इलायची का उत्पादन केरल राज्य में सबसे अधिक किया जाता है इलायची हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। जैसे कि किसी व्यक्ति को सर्दी जुकाम होने पर इसका सेवन कर सकते हैं। इलायची का उपयोग मुंह में ठंडक, वात, खांसी,उल्टी,बवासीर, खुजली मुंह से दुर्गंध आदि होने पर इलायची का उपयोग किया जाता है इलायची को संस्कृत भाषा में ऐला कहते है।


.jpeg&w=3840&q=75)


