S
sahil sharma· 2 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

फरहान अख्तर कौन है

16
251

Join this conversation

Sort By

फरहान अख्तर बॉलीवुड अभिनेता, गायक, निर्देशक और निर्माता है। यह लेखक भी है। फरहान अख्तर बॉलीवुड के बहुत ही टैलेंटेड अभिनेता है। फरहान ने अपनी एक्टिंग के जरिये लोगो के दिल में एक अलग जगह बनाई है। यह बॉलीवुड के सफल निर्माता और निर्देशक भी है।

फरहान बॉलीवुड के मशहूर कवि और लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे है। इनका जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था शबाना आजमी फरहान की सौतेली माँ है। इनकी एक बहन भी है जोया अख्तर। फरहान ने सन् 2000 में हेयर स्टाईलिस्ट अधुबा भबानी से शादी की थी। इनकी दो बेटिया है - शकीरा और अकीर । किन्ही कारणो के चलते फरहान और अधुबा ने 2017 मे एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद फरहान ने 19 फरवरी 2022 को शिबानी से दूसरी शादी की। तलाक के एक साल बाद ही फरहान शिबानी को डेट करने लगे थे।

फरहान ने अपनी फिल्मी करियर को किसी के सहारे शुरू नही किया। उन्होंने खुद कड़ी मेहनत करके बॉलीवुड मे अपना नाम बनाया। फरहान ने 17 साल की उम्र में सहायक निर्देशक के रूप में काम शुरू किया था। फिर उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट बनाया। इसमे उनका साथ उनके बचपन के दोस्त रितेश सिंधवानी ने दिया। फरहान ने निर्देशन का डेब्यू फिल्म दिल चाहता है से किया।

इसके बाद फरहान ने खुद के निर्देशन में अपना पहला डेब्यू रॉक ऑन फिल्म से किया।

इसमे फरहान ने सिंगिंग भी की। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद फरहान ने एक के बाद एक अच्छी फिल्मो में काम किया - दिल चाहता है, रॉक ऑन, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, मिल्खा सिंह, दिल धड़कने दो, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, फुकरे, लक बाय चांस। फरहान एक बहुत ही बढ़िया कलाकार है। उन्होंने अपनी फिल्मी दुनिया से अनेको बार अवार्डो से सम्मानित किया गया है।

Letsdiskuss

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on01/09/24
7

फरहान अख्तर एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, लेखक,संवाद लेखक, गायक और गीताकर है जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। या यूं कहे तो फरहान बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड कलाकार हैं हर चीज में उम्दा। बहुत ही कम समय में अपनी कड़ी मेहनत से खुद को फिल्मी दुनिया में स्थापित किया और साथ ही वह बॉलीवुड के सफल निर्माता निर्देशक भी है। फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को हुआ था। इनकी मां का नाम हनी इरानी था जो की एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। फरहान अख्तर प्रसिद्ध उर्दू कवि जान निसार के पोते हैं।फरहान अख्तर के सौतेली मां शबाना आजमी भी बॉलीवुड का एक मानी अभिनेत्री है।

फरहान अख्तर की एक बहन है जोया अख्तर जो की एक निर्देशक और लेखक है फरहाद अख्तर निर्देशक कोरियोग्राफर फराह खान मौसेरे भाई हैं । फरहान अख्तर की पहली शादी साल 2000 में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भवानी से हुई थी उनकी दो बेटियां भी है शाक्या और अधूना। अपनी शादी के 16 साल बाद इन्होंने एक दूसरे से तलाक ले लिया इसके बाद अख्तर ने विजय शिवानी को साल 2018 से डेट करना शुरू किया और फाइनली 19 फरवरी 2022 को खंडाला में स्थित अपने फार्म हाउस में शादी की। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद फरहान ने कभी भी बॉलीवुड में स्थापित होने के लिए अपने पिता या मां का सहारा नहीं लिया। फरहान ने अपने करियर की शुरुआत 17 वर्ष की उम्र में कर दी थी।1999 में रितेश सिद्धवानी के साथ एक्सेल इंटरटेनमेंट नामक एक प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना करने के बाद पटखट्ठा लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के घर मुंबई में जन्मे,ने कॉमेडी ड्रामा दिल चाहता है के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। जिसमें सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्होंने पथ युद्ध फिल्म लक्ष्य का निर्देशन किया और ब्राइड एंड प्रेजुडीस के साउंड ट्रैक के माध्यम से हॉलीवुड में अपने शुरुआत की जिसके लिए उन्होंने और बहन जोया अख्तर ने गीताकार के रूप में काम किया।

Letsdiskuss

Answered by
Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
Answered on01/11/24
5