इलाहाबाद जो वर्तमान समय में प्रयागराज के नाम से जाना जाने लगा है , अक्सर इस शहर में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है और सभी सोचते है कि वह कम से कम समय में सभी अच्छी से अच्छी जगहों पर घूम पाएं | यह बहुत ही फेमस और धार्मिक स्थानों में से एक है | आपको बता दिए की लगभग 450 साल पहले इस शहर का नाम प्रयागराज ही था लेकिन 15 वीं शताब्दी में जब मुगलों ने इस पावन भूमि पर कब्ज़ा किया तो इसका नाम बदलकर इलाहाबाद कर दिया था।
(courtesy-Skymet Weather)
इस शहर में त्रिवेणी संगम भी है जहाँ भारत की तीन प्रमुख और पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती आकर मिलती हैं। इस शहर में बहुत से ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए आपको एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए तो चलिए आपको उन जगहों के बारें में बताते है की अगर आप प्रयागराज आये तो कहाँ जाना चाहिए -
- इलाहाबाद का किला –
साल 1583 ईस्वी में बने इस किले को अकबर ने बनवाया था, जिसकी शान इसकी शिल्पकारी और भव्यता को माना जाता है, जो किसी भी प्रयटक के देखने योग्य है |
- पातालपुरी मंदिर –
ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर भगवान राम आये थे। इस मंदिर में अक्षय वट नामक एक प्राचीन बरगद का पेड़ है जिसका वर्णन प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है और इस स्थान को देखने के लिए पर्यटकों को अनुमति भी लेनी पड़ती है।
- हनुमान मंदिर –
संगम के नजदीक बनें इस मंदिर में स्थापित हनुमान जी की बड़ी मूर्ति पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्ध है क्योंकि इस मंदिर में हनुमान जी एक मनमोहक मुद्रा में विराजमान है।
- मनकामेश्वर मंदिर –
प्रयागराज के अनेकों मंदिरों में से एक मनकामेश्वर मंदिर भी है , जो सरस्वती घाट के पास यमुना नदी के तट पर स्थित है।
- शंकर विमान मंडपम –
यह जगह अपने नाम की तरह ही है | शंकर विमान मंडपम एक धार्मिक स्थल है जहाँ पर कई हिन्दू मूर्तियां रखी गयी हैं। ये स्थान त्रिवेणी के पास स्थित है और इसे शक्तिपीठ माना जाता है। ये मंदिर चार स्तम्भों पर टिका हुआ है और 130 फुट ऊँचा है। यहाँ कुमारिल भट्ट, जगतगुरु शंकराचार्य, कामाक्षी देवी और योगसहस्त्र सहस्त्रयोगा लिंगा की मूर्तियां उपस्तिथ हैं।
- मिंटो पार्क –
मिंटो पार्क की नींव 1910 में लॉर्ड मिंटो ने रखी थी। सरस्वती घाट के पास स्थित इस पार्क में एक पत्थर का स्मारक है जिसके शीर्ष पर चार शेरों का प्रतीक लगा हुआ है।
- जवाहर तारामंडल –
अगर आप कुछ - कुछ विज्ञान प्रेमी है तो आप तारामंडल देखने जरुर जा सकते हैं।