H
Himani Saini· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी कौन है ?

18
390

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/11/24

नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं कि महाराष्ट्र के पहले महिला डीजीपी कौन है, शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी कौन है। महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी रश्मि शुक्ला जी हैं। सीनियर आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनने का गौरव हासिल हुआ। रश्मि शुक्ला को तेज तर्रार पुलिस अधिकारी माना जाता है।

भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। राज्य के गृह विभाग ने इस आशा का आदेश जारी किया। रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें राज्य का डीजीपी बनाया गया है। वर्ष 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला प्रति नियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक के रूप में सदस्य थी पूर्व डीजीपी रजनीश सेठ के 31 दिसंबर को सेवा निवृत होने के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर को डीजीपी महाराष्ट्र का अतिरिक्त अधिकार सोपा गया था।

आईपीएस रश्मि शुक्ला की पहचान देश के तेज तर्रार महिला ऑफिसर के तौर पर है। महाराष्ट्र पुलिस में डीजीपी बनने से पहले आईपीएस रश्मिकाई अहम पदों पर काम कर चुकी है, साल 2020 में उनकी एक चिट्ठी ने पूरे महाराष्ट्र पुलिस फोर्स में हड़कंप मचा दिया था लिए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं। रश्मि शुक्ला साल 1988 बैच के आईपीएस ऑफिसर है उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 15 अगस्त 1965 को हुआ था उनकी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने मशहूर Elphinstone college से ग्रेजुएशन किया रश्मि शुक्ला ने मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है। रश्मि शुक्ला ने कॉलेज के साथ यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी की साल 1988 में उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा करें कि। और उनका नया चयन आईपीएस के तौर पर हुआ, उन्हें आईपीएस बनने के बाद महाराष्ट्र कैडर मिला।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on01/13/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी कौन है। अक्सर इस तरह के सवाल आईएएस इंटरव्यू में पूछे जाते हैं या आईएएस आईपीएस के एग्जाम में पूछे जाते हैं। तो चलिए हम इस पोस्ट के जरिए बताते हैं कि महाराष्ट्र के पहले महिला डीजीपी कौन है।

महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी रश्मि शुक्ला है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को गुरुवार को महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी )के रूप में नियुक्त किया गया। इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह विभाग ने आदेश जारी किया। रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनी हैं। इससे पहले वह पुणे पुलिस आयुक्त के रूप में सेवा दे चुकी हैं । रश्मि शुक्ला को तेज तर्रार पुलिस अधिकारी माना जाता है। रश्मि शुक्ला बेशक डीजीपी बन गई है लेकिन उनका कार्यकाल 6 महीने ही रहेगा। वह जून 2024 में सेवानिवृत हो जाएंगी। अगर सरकार ने उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया तो वह इस पद पर मात्र 6 महीने ही रह पाएंगी। रश्मि शुक्ला पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल के दौरान विवादों में गिर गई थी जब उन्हें फोन टैपिंग मामलों में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। मुंबई हाई कोर्ट ने सितंबर 2023 में इस संबंध में शुक्ला के खिलाफ तर्ज दो प्राथमिकी को रद्द कर दिया। जब शुक्ला राज्य के खुफिया विभाग की प्रमुख थी तब कुछ विपक्षी नेताओं के फोन कथित तौर पर अवैध रूप से पूणे और दक्षिण मुंबई के कोलाबा में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आईपीएस रश्मि कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। साल 2020 में उनकी एक चिट्ठी ने पूरे महाराष्ट्र पुलिस फोर्स में हड़कंप मचा दिया था। रश्मि शुक्ला साल 1988 बैच के आईपीएस ऑफिसर है उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 15 अगस्त 1965 को हुआ था।उनकी शुरुआत पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर स्कूल से हुई।इसके बाद उन्होंने मशहूर एल्फीनस्टोन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इससे पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजनीश सेठ महाराष्ट्र के डीजीपी थे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत हुए।

Letsdiskuss

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
7