S
Shivani Patel· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

विश्व का सबसे बड़ा पक्षी कौन हैं?

16
239

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/03/24

मैं आपको जानकारी दूंगी कि विश्व का सबसे बड़ा पक्षी कौन है:-

दोस्तों आप सभी ने शुतुरमुर्ग के बारे में तो सुना ही होगा जी हां शुतुरमुर्ग को ही दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। शुतुरमुर्ग अफ्रीका की स्थानिक प्रजाति है जो सवाना अर्थ रेगिस्तान और झाड़ियां जैसे शुष्क खुले आवास में पाई जाती है। मैं आपको बता दूं कि शुतुरमुर्ग ऑस्ट्रेलिया में भी पाए जाते हैं लेकिन ये वहां के मूल निवासी नहीं है।

चलिए हम आपको विश्व का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक जानकारियां देते हैं:-

  • मैं आपको बता दूं कि शुतुरमुर्ग में सुंदर और डरावना दोनों दिखने की क्षमता होती है। शुतुरमुर्ग वाले ही देखने में डरावने होते हैं लेकिन वे आकर्षक जीव है।
  • मैं आपको बता दूं कि शुतुरमुर्ग खाने के लिए पौधे और जड़ों पर निर्भर रहते हैं। इसके अलावा कभी-कभी चूहे,कीड़े और मेंढक को भी खाते हैं।
  • दुनिया में सबसे बड़ी आंखें शुतुरमुर्ग की होती हैं। और हां इससे भी बड़ा उसका अंडा होता है।
  • मैं आपको बता दूं कि शुतुरमुर्ग पक्षी होने के बावजूद भी उड़ नहीं सकता है। इसकी मुख्य वजह है उसका भारी वजन और उसके पंख भी बहुत छोटे होते हैं जिनका फैलाव लगभग 2 मीटर तक होता है।
  • आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि शुतुरमुर्ग को पानी पीने की जरूरत नहीं होती। क्योंकि उनके द्वारा खा गए पौधे से पानी प्राप्त कर लेते हैं।
  • जंगल में शुतुरमुर्ग 45 वर्ष तक जीवित रहते हैं। इसके अलावा चिड़ियाघर या देखरेख में वे 70 वर्ष की आयु तक जीवित रह सकते हैं।
  • मैं आपको बता दूं कि शुतुरमुर्ग के पंख काले रंग के और पूछ सफेद रंग की होती है। इसके अलावा मादा शुतुरमुर्ग के पंख स्लेटी भूरे रंग के होते हैं।
  • मैं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूंगी कि शुतुरमुर्ग में पसीने की ग्रंथियां नहीं होती है।

Letsdiskuss

A
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on01/03/24

आप जानते हैं विश्व का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है, शायद आप नहीं जानती होंगे तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं कि विश्व का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है। जैसा कि आप सभी जानते हैं विश्व में कई सारे जीव- जंतु, पशु,पक्षी हैं। उन्हीं में से एक शुतुरमुर्ग है जो विश्व का सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। और यही शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा है।शुतुरमुर्ग की लंबाई 1.8 मीटर से लेकर पौने तीन मीटर तक हो सकती है और वजन की बात तो ही मत कीजिए।

शुतुरमुर्ग का वजन 130 किलोग्राम तक का होता है पर कुछ नर शुतुरमुर्ग तो 160 किलोमीटर तक के भी हो सकते हैं।इस शुतुरमुर्ग के बारे में सबसे खतरनाक बात यह है कि यह शुतुरमुर्ग बहुत तेजी से दौड़ता है। शुतुरमुर्ग 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में दौड़ता है, जो कि विश्व में सबसे तेजी में दौड़ने वाला पक्षी है। शुतुरमुर्ग के पंख का फैलाव दो मीटर तक हो सकता है। और शुतुरमुर्ग अधिकतम या कहिए केवल अफ्रीका महाद्वीप में ही पाए जाते हैं।

शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकता है इसके अंडे भी उनके आकार के ही समान और दूसरे पक्षियों की की तुलना में विश्व के सबसे बड़े अंडे होते हैं। शुतुरमुर्ग का अंडा 6 इंच लंबा और 5 इंच व्यास होता है।इस अंडे का वजन लगभग 1.35 किलो ग्राम होता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं शुतुरमुर्ग का अंडा विश्व का सबसे बड़ा अंडा माना जाता है। शुतुरमुर्ग के बच्चे काफी तेजी से बड़े होते हैं यह 6 महीने में ही बड़े शुतुरमुर्गों के जैसे दिखने लगते हैं। इसके एक अंडे में 2000 कैलोरी होती है जो दैनिक के बराबर है। शुतुरमुर्ग एक सर्वाहारी पक्षी है। आपको तो पता ही चल गया होगा कि विश्व का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on01/02/24

इस पृथ्वी पर बहुत सारे जीव जंतु, पशु पक्षी है। तेज उड़ने वाले पक्षी, सुंदर पक्षी, गाना गाने वाला पक्षी, तेज दौड़ने वाला पक्षी आदि।

आज इस लेख के जरिये हम यह जानेंगे के विश्व का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है?

  • शुतुरमुर्गको विश्व का सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। यह बहुत विशाल होता है।
  • शुतुरमुर्ग की ऊँचाई 2 मीटर से अधिक होती हैं और इसका वजन लगभग 100 किलो से ज्यादा होता है।
  • शुतुरमुर्ग तेज दौड़ने वाला पक्षी है। यह 70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है। यह उड़ नही सकता।इसके अंडे भी इनके आकर के ही समान और दूसरे पक्षियों की तुलना में विश्व के सबसे बड़े अंडे होते है।
  • इनके पंखो का इस्तेमाल घर की सजावट के लिए होता है।
  • शुतुरमुर्ग के मरने के बाद इनकी चमड़ी से चमडे का उत्पादन किया जाता हैं।
  • इनकी त्वचा से बनी हुआ सामान काफी महंगा होता है।
  • यह एक मात्र ऐसा पक्षी है जिसे पानी पीने की जरूरत नही होती यह पौधों द्वारा पानी प्राप्त कर लेता है।
  • यह अपने पेट में लगभग 1 से डेढ़ किलो तक कंकड भर कर चलता हैं जिससे इनको भोजन पचाने में सहायता मिलती हैं।
  • इसके शरीर की भाँति ही इसकी आँखे बड़ी होती है।
  • शुतुरमुर्ग की आँख, कान की शक्ति बहुत तेज होती हैं जिससे वह जल्दी अपना बचाव करने में सक्षम होते है।
  • इसके एक अंडे में 2000 कैलोरी होती हैं जो दैनिक के बराबर है।
  • दुनिया में लगभग 1.5 लाख ही जंगली शुतुरमुर्ग बचे हुए है।
  • शुतुरमुर्ग के बच्चे काफी तेजी से बड़े होते है यह 6 महीने में ही बड़े शुतुरमुर्गो के जैसे दिखने लगते है।
  • शुतुरमुर्गो के झुंड की सभी मादाए एक ही घोसले में अपने अंडे देती हैं।
  • एक साथ अंडे देने के बावजूद वह सभी अपने अपने अंडो को पहचान लेती है। Article image
komal Solanki
View Profile
8