सबसे दानवीर महिला कौन है?

image

| Updated on April 19, 2024 | Education

सबसे दानवीर महिला कौन है?

3 Answers
253 views
V

@vikusingh1788 | Posted on September 18, 2023

"सबसे दानवीर महिला" एक ऐसा शीर्षक है जिसे किसी एक व्यक्ति को देने में मुश्किल है। दानवीरता एक व्यक्तिपरक गुण है, और अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग चीजें महत्वपूर्ण होती हैं। कुछ लोग धन दान करने को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं, जबकि अन्य लोग समय या सेवाओं को दान करने को अधिक मूल्यवान मानते हैं।

यदि हम दान की मात्रा के आधार पर सबसे दानवीर महिला की पहचान करते हैं, तो रोहिणी निलेकणी का नाम सबसे ऊपर आता है। वह एक भारतीय उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 2022 में 120 करोड़ रुपये का दान दिया था। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में दान दिया है।

हालांकि, दान की मात्रा ही दानवीरता की कसौटी नहीं हो सकती है। कुछ महिलाएं अपने समय, कौशल, या संसाधनों को दूसरों की मदद के लिए समर्पित करती हैं। उदाहरण के लिए, एक महिला जो एक गैर-सरकारी संगठन में काम करती है और गरीबों की मदद करती है, वह रोहिणी निलेकणी से कम दानवीर नहीं है।

Loading image...

और पढ़े-- सल्तनत काल की पहली महिला शासक कौन थी?

2 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on September 19, 2023

दोस्तों अपने बड़े से बड़े दानवीर राजाओं के बारे में सोना होगा लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको सबसे बड़ी दानवीर महिला के बारे में बताएंगे तो सबसे बड़ी दानवीर महिला का नाम रोहिणी निलेकणी जी है जिन्होंने 2022 में 120 करोड रुपए का दान दिया है। यह महिला 3 वर्ष से सबसे ज्यादा दान देने वाली महिला है यह एक फिलैंथरोपिस्ट होने के साथ एक राइटर भी है। इन्होंने बताया कि मेरे दादाजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ चंपारण युद्ध में भी काम किया था 1992 में फिलैन्थ्रापिक की यात्रा शुरू हुई । जब एक सड़क दुर्घटना में मेरे एक दोस्त का निधन हुआ तो उसे हादसे ने मुझे अंदर से हिला कर रख दिया था उसके बाद मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर नागरिक पहल शुरू की वह पहल सुरक्षित सड़कों के लिए थी। यहीं से मुझे प्रेरणा मिली और मैं अपने पति के साथ मिलकर अपने लाइफटाइम के 50% नेटवर्थ को दान में देने का फैसला लिया है।

Loading image...

और पढ़े--भारत में सबसे तेज़ बाइक रेसर महिला कौन है?

1 Comments
S

@sonamsingh1730 | Posted on April 18, 2024

दोस्तों क्या आप जानते हैं की सबसे दानवीर महिला कौन है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि दानवीर होना मनुष्य के सबसे अच्छे कर्म होते हैं। लेकिन आज के समय में बहुत ही कम लोग हैं जो दूसरों की भलाई के लिए दान करते हैं क्योंकि आज के समय में लोग स्वार्थी हो चुके हैं। लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हमारे भारत देश की सबसे दानवीर महिला है जिनका नाम है  रोहिणी नीलेकणी। जी हां दोस्तों रोहिणी नीलेकणी की एक ऐसी दानवीर महिला है जिन्होंने अब तक करीब 120 करोड रुपए का दान कर चुकी है मैं आपको बता दूं कि पिछले 3 साल से देश की सबसे बड़ी दानवीर महिला  रोहिणी नीलेकणी है। दोस्तों रोहिणी निलकणी एक दानवीर महिला तो है ही साथ में वह एक लेखक भी है  इसके अलावा वह पर्यावरण,शिक्षा, व लैंगिक समानता जैसे विषयों में काम कर चुकी है। रोहिणी नीलेकणी फिलैंथरोपी फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। दोस्तों रोहिणी निलकणी पेसे से एक पत्रकार रही है। इसके अलावा वह ( NGO )चलाती हैं। मैं आपको बता दूं कि जिस तरह से रोहिणी निलकणी दानवीर है इस तरह उनके पति नंदन नीलेकणी भी दान करने में पीछे नहीं है इनका भी नाम दान वीरों की लिस्ट में टॉप 10 में आता है। एक रिपोर्ट में पता चला है की नंदन नीलेकणी ने  बीते वर्षों में 189 करोड रुपए का दान कर चुके हैं। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि रोहिणी नीलेकणी जी का कहना है कि  यदि हम अपने कमाई का 10% हिस्सा भी गरीबों में दान करते हैं तो आज हमारे देश में कोई भी व्यक्ति गरीबी से नहीं जूझेगा। इसलिए सभी लोगों को दान करना चाहिए और परोपकार करना चाहिए।

 

 

 

Loading image...

 

 

 

0 Comments