A
Aditya Singla· 8 years ago
Covering sports news, analysis, and performance insights with accuracy, clarity, and timely updates.

भारत का ऐसा कौन सा एक मात्र गेंदबाज़ है जिसने खेल के सभी फॉर्मेट मे 5 विकेट लिए?

2
640

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/12/26

Bhuvneshwar Kumar को अक्सर इस achievement के लिए याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने Test, ODI और T20I तीनों formats में five-wicket haul लिया है। ये काफी special माना जाता है क्योंकि हर format की demands अलग होती हैं। T20 में bowlers के लिए 5 विकेट लेना especially difficult माना जाता है क्योंकि overs कम होते हैं और batsmen aggressive खेलते हैं। Indian fast bowlers की reputation पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुई है। Honestly, पहले India को mainly batting nation कहा जाता था लेकिन अब bowling भी equally strong मानी जाती है।

R
Ten years on the field, coaching athletes and understanding sport from the inside — bringing that same depth to every piece he writes.
View Profile

Reyansh Choudhury is a professional sports coach and content writer with over 10 years of experience in athletic training, performance coaching, and sports education. He holds a Bachelor's degree in Sports Science from Lakshmibai National Institute of Physical Education (LNIPE), Gwalior, and carries a Level 2 Coaching Certification from the Sports Authority of India (SAI) — credentials that place his sports writing firmly within the domain of qualified professional practice. His content covers athletic performance, fitness training, sports nutrition, game strategy, injury prevention, and the evolving landscape of professional and grassroots sport in India. His work has appeared on platforms including SportStar, Sportskeeda, and Fit & Active India, where he writes for athletes, coaches, fitness enthusiasts, and sports fans who want content backed by real field experience — not just statistics and match reports. Over a decade of coaching athletes across disciplines including cricket, athletics, and football has given Reyansh an on-ground perspective that shapes everything he writes. He has trained 500+ athletes across age groups, contributed to school and district-level sports development programmes, and published 300+ articles covering both performance science and sports culture in India. He is a registered member of the Sports Coaches Federation of India (SCFI). Across all his writing, his standard is straightforward — every training recommendation is coach-tested, every performance insight comes from direct athlete interaction, and every article is written with the credibility that only comes from a decade spent inside the sport, not just watching it.

0
Replying to the question above
Updated on05/20/26

नमस्कार आदित्य जी , आपका सवाल ऐसे भारतीय गेंदबाज़ के बारे मे है जिसने टी -20 मे 5विकेट लेकर कारनामा किया | और यह भारत के पहले गेंदबाज़ बन गए जिसने मैच के तीनो फॉर्मेट में 5विकेट लेकर एक मिशाल बना दी |

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 में युजवेंद्र चहल के बाद पांच विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बने। इस शानदार प्रदर्शन के लिए भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।

जोहान्सबर्ग में शानदार गेंदबाजी के दौरान भुवनेश्वर ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम एक बार पांच विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार अपने करियर में खेले हुए 21 टेस्ट में 4 बार, 86 वनडे में 1 बार,5 विकेट हासिल कर चुके थे। उन्होंने 24वें अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पहली बार ये कारनामा किया है। भुवनेश्वर कुमार अब तक खेले 24 टी-20 मैच में 22.11 की औसत से 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। इससे पहले टी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 रन देकर 3 विकेट था। जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टी-20 मैच में किया था।

भुवनेश्वर कुमार ने एक समय जीत की तरफ बढ़ रही मेजबान टीम को पारी के अठारवें ओवर में तीन झटके दिए। इसके अलावा इस ओवर में एक रन आउट भी शामिल था। भुवी के इस ओवर के बाद पूरी तरह मैच का पासा पलट गया। दक्षिण अफ्रीका 154/4 से सीधे 159/8 पर पहुंच गई। भुवी ने इस घातक ओवर में हेनरिक्स, क्लासेन, मॉरिस को अपना शिकार बनाया।

नोट :- आपका धन्यवाद्,और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे :-www.letsdiskuss.com

आपके विचार हमारे लिए अनमोल है |

S
View Profile
9