जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे भारत देश की मातृभाषा हिंदी है। और जितने भी सरकारी कामकाज किए जाते हैं सभी कामों को करने के लिए हिंदी भाषा का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज का समय बदल चुका है और अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे भारत देश में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी यदि आपको इसकी जानकारी है तो अच्छी बात है और यदि जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं इस आर्टिकल में इसकी जानकारी देने वाली हूं इसलिए आप मेरे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को एक बार पूरा अवश्य पढ़े।
चलिए हम आपको बताते हैं कि हमारे भारत देश में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी:-
मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हमारे भारत देश में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत लॉर्ड मैकाले के द्वारा वर्ष 1835 में किया गया था। लॉर्ड मैकाले को अंग्रेजी भाषा और भारतीय शिक्षा का जनक भी माना जाता है। इसके अलावा लॉर्ड मैकाले एक सुयोग्य शिक्षा शास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं कुशल प्रशासक थे।
हमारे भारत देश में अंग्रेजी शिक्षा आने की वजह से हिंदी भाषा का महत्व बहुत ही कम हो गया है। आज आप भारत देश के किसी भी कंपनी, स्कूल, ऑफिस जाएंगे तो आपको किसी भी काम को करने के लिए यदि किसी भाषा का प्रयोग किया जाता है तो वह भाषा अंग्रेजी भाषा है यदि आज के समय में आपको अंग्रेजी भाषा नहीं आती है तो आपको नौकरी जल्दी नहीं मिल सकती क्योंकि नौकरी करने के लिए अंग्रेजी भाषा का आना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। हर जगह अंग्रेजी भाषा का प्रयोग सबसे अधिक किया जा रहा है।



