Asked 2 years ago

डॉ भीमराव जी कौन थे

Like
20
532

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर भीमराव जी कौन थे यदि आपको जानकारी है तो अच्छी बात है और यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आज हम आपको डॉक्टर भीमराव जी के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

 चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर:-

डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। मैं आपको बता दूं कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी अजीवन समाज में व्याप्त भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ते रहे। डॉ भीमराव अंबेडकर ने ही भारतीय संविधान तैयार किया था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के पिता का नाम मालोजी सकपाल थे। डॉ भीमराव अंबेडकर जी की शुरुआती शिक्षा दापोली और सतारा में हुई। डॉ भीमराव अंबेडकर की पढ़ाई में काफी होशियार थे।

 चलिए जानते हैं कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पास कितनी डिग्रियां थी:-

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पास 32 डिग्रियों के साथ नव भाषाओं के सबसे बेहतर जानकारी थी। भीमराव अंबेडकर जी ने लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में केवल दो साल व तीन महीने में ही 8 साल साल तक चलने वाली की पढ़ाई को पूरा कर लिया था।

 मैं आपको बताऊंगी कि भीमराव अंबेडकर जी के गुरु का नाम क्या था:-

दोस्तों भीमराव अंबेडकर जी के गुरु का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले था। महात्मा ज्योतिबा फुले भारतीय समाज में सामाजिक और शिक्षा रुझानों के प्रेरक रहे थे और उन्होंने दलितों और अनुसूचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

 चलिए जानते हैं कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का देहांत कैसे हुआ था:-

मैं आपको बता दूं कि 6 दिसंबर साल 1956 को दिल्ली स्थित आवास पर नींद के दौरान ही डॉक्टर भीमराव जी की मौत हो गई थी। मरणोपरांत साल 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। और हर साल 6 दिसंबर को बाबा साहेब की पुण्यतिथि को मनाया जाता है।

Letsdiskuss

S

Answered By Sonam Singh

Author
View Profile
Updated on01/02/26
Like
10

डॉ भीमराव अंबेडकर जी कौन थे चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित महू में हुआ था। जिसका नाम वर्तमान समय में बदलकर डॉक्टर अंबेडकर नगर कर दिया गया है। डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल सन 1891 में हुआ था। अंबेडकर जी दलित जाति के थे। उनकी जाति को बहुत ही अछूत माना जाता था। जिस वजह से अंबेडकर जी का बचपन बहुत ही मुश्किलों में बीता है। अंबेडकर जी ने जीवन में आई सभी चुनौतियों को डटकर सामना किया और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

चलिए हम आपको बताते हैं कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित पुस्तके कौन-कौन सी हैं :-

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कई सारी पुस्तक लिखी जो कि यहां पर हम आपको बताने वाले हैं।

  • भारत का राष्ट्रीय अंश
  • बहिष्कृत भारत
  • भारत में लघु कृषि और उनके उपचार
  • पाकिस्तान पर विचार
  • भगवान बुद्ध और बौद्ध धर्म
  • जनता

 चलिए मैं आपको बताती हूं कि बाबा साहेब अंबेडकर के पास कितनी डिग्रियां थी :-

डॉ भीमराव अंबेडकर के पास 32 डिग्रियों के साथ नव भाषाओं के सबसे बेहतर जानकार थे।

चलिए जानते हैं कि भीमराव अंबेडकर जी को कितने पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है:-

  • डॉ भीमराव अंबेडकर जी का स्मारक दिल्ली स्थित उनके घर 26 अलीपुर रोड में स्थापित किया गया।
  • इसके अलावा अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रखा जाता है।
  • मैं आपको बता दूं कि अंबेडकर का एक बड़ा आधिकारिक चित्र भारतीय संसद भवन में प्रदर्शित किया गया है।

चलिए जानते हैं कि भीमराव अंबेडकर जी का निधन कब और कैसे हुआ:-

बताया जाता है कि भीमराव अंबेडकर जी 1948 से मधुमेह से पीड़ित थे और फिर 1954 तक वह बहुत बीमार रहे। 3 दिसंबर 1956 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपनी अंतिम सांस ली और फिर उनका देहांत हो गया।

Letsdiskuss

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Updated on01/02/26
Like
9