आपने कभी सोचा है कि कुत्ते जीभ निकालकर क्यों हंफाते है? तो चलिए मैं आपको बताती हूं कुत्तों का शरीर मनुष्यों से काफ़ी अलग होता है, कुत्ते के शरीर मे होने वाली तमाम क्रियाएं भी मनुष्यों से अलग होती हैं। जब गर्मी के मौसम में मनुष्य को गर्मी लगती है तो शरीर के तापमान को कम करने के लिए हमारे शरीर से पसीना निकलने लगता है और हमारे शरीर में त्वचा के नीचले हिस्से से पसीना निकलने की ग्रंथियां मतलब स्वेट ग्लैंड पायी जाती हैं, यही से पसीना निकालता हैं। लेकिन कुत्ते गर्मी के मौसम में ही जीभ निकालकर ज्यादा इसलिए हांफते हैं क्योंकि उनके शरीर में पसीने निकलने की ग्रंथियां नहीं पायी जाती हैं,जिसकी वजह से कुत्ते के शरीर का तापमान कम नहीं हो पाता है,इसलिए कुत्ते जीभ निकालकर
हांफते हुए अपनी गर्मी को नियंत्रित करने की कोशिश करते है।







