Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Abhishek Gaur's avatar
Mar 10, 2026food-cooking

लड़कियों को पानी-पूरी (गोल-गप्पे) क्यों इतना पसंद होता है ?

4 Answers
14

S
@sonamsingh1730Feb 4, 2024

आपने बिल्कुल सही कहा लड़कियों को पानी पुरी सबसे अधिक पसंद होता है लेकिन क्यों होता है चलिए हम आपको बताते हैं:-

अक्सर गोलगप्पे की स्टाल देखते ही हमारे जीभ के नीचे से लार की पिचक निकल आती है। लड़कियों को ज्यादातर खट्टा या चटपटा चीज पसंद है जो की पानी पुरी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है यही वजह है की लड़कियों को पानी पुरी सबसे ज्यादा पसंद होती है।

चलिए जानते हैं कि ज्यादा पानी पुरी खाने से क्या होता है:-

मैं आपको बता दूं कि यदि आप पानी पुरी का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो हाइपर एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। यही हाइपर एसिडिटी होती है और बाद में पेट के अल्सर का कारण बनती है। पानी पुरी के ज्यादा सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी आने लगती है क्योंकि पानी पुरी में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है।

पानी पुरी खाने के फायदे यहां पर हम आपको बताएंगे :-

पानी पुरी खाने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। यदि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करते हैं तो, डायबिटीज के मरीज भी गोलगप्पे खा सकते हैं क्योंकि इसमें जीरा,काली मिर्च आदि जैसे पावरफुल मसाले पाए जाते हैं। जो सेहत को कई फायदे पहुँचाते हैं। कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों के लिए गोलगप्पे फायदेमंद साबित होते हैं।

गोलगप्पे खाने के नुकसान भी है :-

यदि आप अधिक मात्रा में गोलगप्पे का सेवन करते हैं तो इससे आपको टायफाइड, लूज मोशन, डायरिया समेत पेट से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं। मैं आपको बता दूं कि ऐसा केवल गोलगप्पे खाने से बस नहीं होता इसके अलावा सभी स्ट्रीट फूड के सेवन से इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। और इसलिए बरसात के मौसम में स्ट्रीट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

Letsdiskuss

0
7
avatar
@kirankushwaha3551Mar 10, 2026

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि लड़के इतना पानी पुरी खाना क्यों पसंद करते हैं।अक्सर आप लोगों ने देखा ही होगा कि जब भी पानी के ठेले में भीड़ लगी होती है तो उस भीड़ मे लड़कियों की भीड़ ज्यादा दिखाई देती है। ऐसा नहीं है कि लड़के पानी पूरी नहीं खाते हैं लड़के भी पानी पुरी कहते हैं लेकिन लड़कियों की तुलना में लड़के बहुत कम पानी पुरी खाना पसंद करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि भारत में लगभग 80% महिलाएं पानी पुरी खाना पसंद करती हैं। चलिए अब हम आपको बताते हैं की लड़कियां आखिर क्यों इतना पानी पुरी खाना पसंद करते हैं-

लड़कियों को बचपन से ही तीखा और खट्टा स्वाद पसंद होता है। पानी पुरी में तो तीखा और खट्टा दोनों ही स्वाद पाया जाता है इस कारण लड़किया पानी पुरी खाना ज्यादा पसंद करती हैं। पानी पुरी में तीखे और खट्टे स्वाद के साथ मीठा स्वाद भी मौजूद होता है। लड़कियां ज्यादातर पानी पुरी का पानी पीना भी ज्यादा पसंद करती हैं। इस कारण पानीपूरी तो खाती ही है साथ में पानीपुरी वाले से पानी पुरी का पानी भी पीने के लिए मांगती हैं।

 चलिए हम आपको बताते हैं कि आप पानी पुरी कैसे बनाई जाती है-

  1.  मार्केट से पानी पुरी की छोटी-छोटी टिकिया मिलती है उनको तेल में सेराकर निकाल लीजिये।
  2.  पानी पुरी का फिर पानी तैयार करने के लिए साधारण पानी को जीरे से छौक कर उसमें टैटरी मसाला, चाट मसाला धनिया पत्ती इत्यादि मिलाकर पानी पुरी का पानी तैयार कर लीजिए।
  3.  पानी पुरी मैं पानी पुरी का मसाला तैयार करने के लिए उबले हुए आलू उबले हुए चने को मिक्स करके उसमें थोड़ा सा नमक मिला ले और गरम मसाला के साथ में चाट मसाला या सब्जी मसाला मिला ले।
  4.  फिर आप पानी पुरी में पानी पुरी का तैयार किया हुआ मसाला और पानी पुरी पर तैयार किया हुआ पानी डालकर उसने से नमकीन डालकर  पानी पुरी का सेवन कर सकते हैं जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है।

Letsdiskuss

0
5
A
@aanyasingh3213Mar 10, 2026

क्या आप जानते हैं की लड़कियों को पानी पुरी इतना पसंद क्यों होता है। शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसका कारण बताते हैं :-

दोस्तों मैं आपको बता दूं की लड़कियों की पहली और आखिरी पसंद पानी पूरी होती है। यदि लड़कियों को पानी पुरी का ठेला कहीं पर दिख जाता है तो लड़कियों को पानी पुरी खाने से कोई भी नहीं रोक सकता। वैसे लड़के भी कभी-कभी पानी पुरी खा लेते हैं लेकिन लड़कियों की तुलना में बहुत ही कम लड़के पानी पुरी खाते हैं। मैं आपको बता दूं की लड़कियों को पानी पुरी इसलिए अधिक पसंद होती है क्योंकि पानी पुरी का जो जलजीरा होता है वह खाने में तीखा और चटपटा होता है जिस वजह से लड़कियां पानी पुरी की ओर आकर्षित हो जाती हैं। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि यदि मैं बाजार घूमने के लिए गई और मुझे पानी पुरी का ठेला दिखा तो ऐसा हो नहीं सकता है कि मैं पानी पुरी खाये बिना घर आ जाऊं। जब तक मैं पानी पुरी का नहीं लेती तब तक मैं घर वापस नहीं आ सकती। मैं पानी पुरी तो खाती ही हूं और साथ में पानी पुरी खाने के बाद थोड़ा सा जलजीरा मांग कर ठेले वाले भैया से पीती हूं। इसके बाद एक सुखी पापड़ी भी मांगती हूं। क्योंकि जब तक सुखी पापड़ी ना खाया जाए तो ऐसा लगता है कि हमने अपनी पूरी खाई ही नहीं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि ज्यादा पानी पुरी खाने से क्या होता है:-

दोस्तों यदि आप पानी पुरी का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो डायरिया का खतरा हो सकता है। और यदि इसका सेवन बच्चे करते हैं तो बच्चों को डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। यदि आप पानी पुरी का पानी अधिक मात्रा में पीते हैं तो आपको दस्त और पीलिया होने की संभावना हो सकती है। और तो और पाचन की भी समस्या देखने को मिलती है। इसलिए पानी पुरी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Letsdiskuss

0
4
R
@rajeshyadav9188Mar 10, 2026

पानी-पूरी या गोल-गप्पे का नाम सुनते ही अधिकांश लड़कियों के मुँह में पानी आ जाता है। यह केवल एक स्ट्रीट फूड नहीं, बल्कि एक 'इमोशन' है। लड़कियों के बीच इसकी अत्यधिक लोकप्रियता के पीछे कई मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और सामाजिक कारण छिपे हैं।

पानी-पूरी पसंद होने के मुख्य कारण:

  • चटपटा और बहुआयामी स्वाद: वैज्ञानिक रूप से, महिलाओं की 'टेस्ट बड्स' (स्वाद ग्रंथियां) पुरुषों की तुलना में अधिक संवेदनशील होती हैं। पानी-पूरी में तीखा, खट्टा, मीठा और नमकीन—सारे स्वाद एक साथ मिलते हैं, जो उनके पैलेट को पूरी तरह संतुष्ट करते हैं।
  • मूड बूस्टर और स्ट्रेस बस्टर: गोल-गप्पे के तीखे और पुदीने वाले पानी में ऐसे तत्व होते हैं जो मस्तिष्क में 'एंडोर्फिन' (हैप्पी हार्मोन) रिलीज करने में मदद करते हैं। दिन भर की थकान या तनाव के बाद, एक प्लेट चटपटी पानी-पूरी तुरंत मूड को तरोताजा कर देती है।
  • सामाजिक मेलजोल (Socializing): लड़कियों के लिए गोल-गप्पे का ठेला गपशप करने और सहेलियों के साथ समय बिताने का एक आदर्श स्थान होता है। यह एक 'सोशल इवेंट' की तरह है जहाँ वे खाते हुए अपनी बातें साझा करती हैं।
  • हल्का और कस्टमाइज़्ड नाश्ता: इसे आप अपनी पसंद के अनुसार 'ज्यादा तीखा' या 'कम मीठा' करवा सकते हैं। साथ ही, यह भारी भोजन नहीं है, इसलिए इसे कभी भी 'गिल्ट-फ्री' स्नैक के रूप में खाया जा सकता है।

निष्कर्ष: पानी-पूरी का वह 'चटपटापन' और उसे खाने का खास तरीका (एक बार में पूरा मुँह में डालना) इसे एक मजेदार अनुभव बनाता है, जिसे लड़कियां सबसे ज्यादा एन्जॉय करती हैं।

0
0