अपने तो हमेशा देखा होगा और सुना होगा कि ज़ब महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से होती है तो टांके लगाए जाते लेकिन यहाँ पर हैरान करने वाला प्रश्न किया गया है कि नार्मल डिलीवरी में भी टांके क्यों लगाते है? तो चलिए हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते है कि ज़ब महिलाओ की नॉर्मल डिलवरी होती है तो उसके बाद वजाइना की दीवार हल्की सी टियर (छिल) जाती है। इसकी टियरिंग को बढ़ने से रोकने के लिए और इंफेक्शन को दूर करने के लिए टांके लगाये जाते हैं।



