H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

ठंड क्यों लगता है ?

12
174

Join this conversation

Sort By

आप मे से कुछ लोगो क़ो इतनी ज्यादा ठंडी आखिर क्यों लगती है। ठंड लगने का कारण यह भी की सब के शरीर का तापमान अलग -अलग होता है, ज़ब हमारे शरीर के बाहरी तापमान से हमारा ब्लड और बॉडी फ्यूल्ड जुड़ता है। कह सकते है कि हमारे शरीर में जो भी तरल पदार्थ पाया जाता है यही तरल पदार्थ हमारे शरीर के तापमान को बढ़ाने और घटाने का काम करता है। ऐसे में शरीर में कुछ चीजों की कमी होने के वजह से हमें ज्यादा ठंड लगने लगती है।


1. आयरन की कमी के कारण -
जिन लोगो के शरीर मे आयरन की कमी होती है, तो उन लोगो क़ो ज्यादा ठंड लगती है। जब हमारे शरीर में आयरन की कमी होने पर हमारे शरीर में खून कम होने लगता है,यही खून की कमी ज्यादा ठंड लगने के वजह बनती है। इसी वजह से लोगो क़ो ठंड ज्यादा लगती है।

2.ब्लड सरकुलेशन -

जिन लोगो क़ो ज्यादा ठंडी लगती है, उन लोगो के शरीर मे ब्लड सरकुलेशन सही ढंग से नहीं हो पता है जिस कारण उन्हें ज्यादा ठंडी लगती है। ऐसे मे यदि वह चाहते है कि उनके शरीर का ब्लड सरकुलेशन सही ढंग से हो, तो उन्हें भूनी हुई लहसुन खाना चाहिए क्योंकि लहसुन खाने से नसों मे जाम ब्लड का फ्लो अच्छे से होने लगता है और ब्लड सरकुलेशन होने लगता है।

3.नीद पुरी न होना -

जिन लोगो क़ो रात मे नीद पूरी नहीं होती है, उन्हें ठंड ज्यादा लगती है क्योंकि उनके शरीर का तापमान कम हो जाता है।ऐसा इसलिए होता है,क्योंकि नींद की कमी होने,नर्वस सिस्टम और मस्तिष्क में रेगुलेटरी मैकेनिज्म प्रभावित होने लगते है जिस कारण से ज्यादा ठंड लगने लगती है।

4.डायबीटीज -

कुछ लोगो क़ो डायबीटीज बीमारी होने के वजह से ज्यादा ठंड लगती है, क्योंकि जिन लोगो क़ो डायबीटिज होती है। उन्हें बार -बार पेशाब लगती है, हाथ पैर मे सूजन, थकान महसूस होना और ज्यादा भूख लगती है। साथ ही डायबीटीज के कारण उनके नसों क़ो अंदर से कमज़ोर बना देती है, जिस कारण तलवो मे ज्यादा ठंड लगती है।

Letsdiskuss

Answered by
M
View Profile
Answered on01/21/24
5