Others

फ्रिज में रखा खाना जल्दी खराब क्यों नहीं...

| Updated on April 3, 2023 | others

फ्रिज में रखा खाना जल्दी खराब क्यों नहीं होता?

3 Answers
3,155 views

@anitakumari1382 | Posted on May 3, 2019

वर्तमान समय में ज्यादातर लोग ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करते है जिससे कोई काम सही तरीके से भी हो जाए और वक़्त की बर्बादी भी न हो | ऐसी ही एक तकनीक है रेफ्रीजिरेटर, जिसका इस्तेमाल 80 % घरों में होता है | लेकिन क्या कभी हमने ऐसा सोचा है आखिर फ्रिज में रखा हुआ खाना ख़राब क्यों नहीं होता है | फ्रिज में खाना रखने पर जल्दी ख़राब नहीं होता है जबकि बाहर रखा खाना बहुत जल्द ख़राब होने लगता है इसलिए खाने की चीज़ों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रखा जाता है और एक निश्चित समय में, जरुरत के अनुसार इस्तेमाल कर लिया जाता है।

Article image (courtesy-Kim Komando Show)
फ्रिज में खाना ख़राब नहीं इसके पीछे यह कारण होता है कि फ्रिज का तापमान बाहर के तापमान से कम होता है और ऐसे में जो बैक्टीरिया बाहर के ज्यादा तापमान में पनपकर खाने को ख़राब कर देते हैं, वही बैक्टीरिया फ्रिज के अंदर के कम तापमान में पनप नहीं पाते हैं। ऐसे में फ्रिज में रखा खाना एक निश्चित समय तक सुरक्षित बना रहता है और अगर फ्रिज की अच्छे से देखरेख की जाए तो फ्रिज अपना काम भी बेहतर तरीके से करता है।

फ्रिज को सही अवस्था में रखने के आसान टिप्स -

- फ्रिज को बार-बार खोलना और बंद करना कम कर देना चाहिये | बार बार खोल बंद करने से फ्रिज की गैस ख़राब हो जाती है |
- हमेशा ध्यान रखें मसालों जैसी चीज़ों को फ्रिज के गर्म हिस्से यानी गेट में रखना चाहिए |
- फ्रिज में हमेशा खाने की चीज़ों को ढ़क कर रखना चाहिए |
- फ्रिज में रखने से पहले सामान को बाहर के तापमान पर ही ठंडा कर लेना चाहिए |


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on June 2, 2022

आज के समय में 80% से ज्यादा लोग फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि फ्रिज में पानी ठंडा हो जाता है जिसे पीने में बहुत ही आनंद आता है। रात का बचा हुआ खाना रख देने से फ्रिज में रखा हुआ खाना खराब नहीं होता है क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल बात यह है कि फ्रिज का तापमान बाहर के तापमान से कम होता है। और बैक्टीरिया बाहर से ज्यादा तापमान में पनप कर खाने को खराब कर देते हैं। जबकि फ्रिज के अंदर कम तापमान होने के कारण बैक्टीरिया पनप नहीं पाते हैं इसलिए फ्रिज में रखा हुआ खाना जल्दी खराब नहीं हो पाता है और वह सुरक्षित रखा रहता है।Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on April 3, 2023

आपने कभी सोचा है कि फ्रिज मे रखा खाना जल्दी खराब क्यों नहीं होता है? तो चलिए हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते है कि फ्रिज का तापमान बाहर के तापमान से काफ़ी कम होता है। ऐसे में बैक्टीरिया बाहर के तापमान में रखे खाने को ख़राब कर देते हैं, वही बैक्टीरिया फ्रिज के अंदर रखे खाने मे कम तापमान में नहीं पनप पाते हैं। जिसकी वजह से फ्रिज में रखा खाना 1-2 दिन खराब नहीं होता है।Article image

0 Comments