H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

मृत्यु के बाद शरीर ठंडा क्यों होता है ?

8
169

Join this conversation

Sort By

जब भी इंसान की मृत्यु होती है तो उनके शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। उन्हें में से एक बदलाव है शरीर का ठंडा होना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर मृत्यु के बाद शरीर ठंडा क्यों हो जाता है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं आज हम आपको इसकी जानकारी इस पैराग्राफ के माध्यम से देंगे।

चलिए जानते हैं कि आखिर मृत्यु के बाद शरीर ठंडा क्यों हो जाता है:-

जब भी किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके हृदय द्वारा पूरे शरीर में होने वाला रक्त संचरण रुक जाता है। और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खत्म हो जाती है। और फिर खून धीरे-धीरे ठंडा होने लगता है इसी वजह से मृत शरीर भी ठंडा होने लगता है।

चलिए जानते हैं कि करने के बाद शरीर कितने समय तक ठंडा रहता है:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मांसपेशियां कोशिकाएं कई घंटे तक जीवित रहती हैं। इसके अलावा हड्डी और त्वचा की कोशिकाएं कई दिनों तक जीवित रह सकती हैं। इसलिए मानव शरीर को छूने पर ठंडा होने में लगभग 12 घंटे और अंदर तक ठंडा होने में 24 घंटे लगते हैं।

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि इंसान की मृत्यु होने पर चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं :-

जब इंसान जिंदा रहते हैं तो चेहरे की झुर्रियां गायब करना चाहते हैं। तो चेहरे की झुर्रियां गायब नहीं होती है लेकिन जब इंसान की मृत्यु हो जाती है तो उनके चेहरे की झुर्रियां खुद व खुद खत्म हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मांसपेशियां अमृत हो जाती है और झुर्रियां बनने लायक नहीं बचती हैं।

इस प्रकार इंसान की मृत्यु होने पर उनके शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं।

Letsdiskuss

Answered by
A
View Profile
Answered on01/02/24
2