भारत देश जिसको कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था, आज उसको अगर घटनाओं का देश कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है | वर्तमान समय में हर दिन कोई न कोई घटना जरूर होती है, जिसकी अक्सर लडकियां शिकार होती हैं | अपराध चाहे कोई भी हो वह तकलीफ देह ही होता है | एसिड अटैक जैसे अपराध होने के कई कारण हो सकते हैं |
एसिड अटैक के कुछ कारण :
एक तरफ़ा प्यार :-
आज के समय के युवा स्कूल , कॉलेज में पढ़ाई लिए कम और मौज मस्ती के लिए ज्यादा जाते हैं | अक्सर कॉलेज या स्कूल में देखा जाता है, किसी लड़के को कोई लड़की पसंद आ जाती है तो वो उसको प्रोपोज़ कर देता है और लड़की के मना करने पर कुछ लोग लड़के कुछ नहीं कहते परन्तु कुछ लड़के जिन्हें लड़की का मना करना पसंद नहीं आता तो पहले वह हर तरफ से लड़की को मनाने की कोशिश करता है परन्तु वापस से लड़की के माना करने पर वह उस लड़की को परेशान करने लगता है और अपनी जिद्द के आगे वह कुछ भी कर सकता है | उसका गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह लड़की पर एसिड तक फेंक देता है | यह एक महत्वपूर्ण कारण है वर्तमान में एसिड अटैक की घटना होने का |
बदले की भावना :-
कुछ लड़के बदला लेने भी भावना से भी ऐसा करते हैं | इतना ही नहीं जहां बदला लेने की बात आती है वहाँ सिर्फ लड़के की नहीं बल्कि लडकियां भी कम नहीं हैं | अगर किसी लड़की का किसी से झगड़ा हो जाता है तो उससे बदला लेने के इरादे से इस तरह के अटैक किये जा सकते हैं | बदला लेने का इरादा किसी भी कारण से हो सकता है | जिसके लिए ऐसा अपराध अक्सर लोग कर बैठते हैं और दूसरे की ज़िंदगी बर्बाद कर देते हैं |
जलन की भावना :-
जलन की भावना अक्सर वहाँ आती है जहां पर लड़कियों में खूबसूरती को लेकर विवाद बना हो, या समझदारी को लेकर विवाद बना हो या फिर अच्छे मार्क्स को लेकर | अक्सर मन में पल रही जलन की भावना अपराध की जगह ले लेती है | ये अपराध कब किसी के लिए जानलेवा साबित हो जाए कोई भरोसा नहीं |
कुछ महत्वपूर्ण कारण है, जिनके कारण देश में एसिड अटैक जैसे अपराध होते रहते हैं |
(Courtesy : Pragativadi )