S
sahil sharma· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी न पीने की सलाह क्यों दी जाती है?

20
166

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/04/24

क्या आपको मालूम है की मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी ना पीने की सलाह क्यों दी जाती है यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

बताया जाता है कि ग्रीन टी के सेवन से महिलाओं के हार्मोन में उतार चढ़ाव होता है। हालांकि अधिक सेवन से भी मासिक धर्म चक्र पर कोई प्रभाव नहीं देखा गया। यानी कि आप एक दिन में एक कप ग्रीन टी पी सकते हैं इससे मासिक धर्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मैं आपको बता दूं कि यदि आप मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी का अधिक सेवन करते हैं तो महिलाओं में प्री मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम को बढ़ा सकता है। इससे सीएमएस में वृद्धि से शरीर में जलन, सर दर्द, मूड में बदलाव, पेट में दर्द हो सकता है इसलिए ग्रीन टी का सेवन केवल दो कब तक ही पीना चाहिए।

मासिक धर्म के दौरान शरीर में कई हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। उन्हें में से एक है चिंता, जी हां दोस्तों यदि आप मासिक धर्म के दौरान अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो ग्रीन टी में मौजूद कैफीन की मात्रा रक्त वाहिकाओं को प्रतिबंधित करती है। और तनाव बढ़ाती है।

मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी पीने से हो सकती है शरीर में आयरन की कमी:-

जी हां दोस्तों यदि आप मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी का सेवन अधिक करते हैं तो आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है क्योंकि ग्रीन टी शरीर मे आयरन को पूरी तरह से अवशोषित नहीं करने देता है जिसकी वजह से एनीमिया हो जाता है। और मासिक धर्म चक्र पर भी असर पड़ता है।

इसके अलावा ग्रीन टी पीने के कई सारे फायदे भी हैं :-

हार्ट के लिए भी ग्रीन टी काफी फायदेमंद साबित होती है रोजाना एक से दो कप ग्रीन टी पीने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
11
Replying to the question above
Answered on01/05/24

वर्तमान समय में ग्रीन टी सब की पहली पसंद बन गई है। क्योंकि इसके अंदर मौजूद ढेर सारे ऐसे गुण जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसके अलावा इसमें कैफीन की मात्रा बहुत कम होती है। इसके ढेर सारे गुण इस हृदय रोग से बचाने वजन घटाने और कैंसर को रोकने के लिए बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं। इसी वजह से वर्तमान समय में चाय से भी अधिक लोग ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं की मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी ना पीने की सलाह क्यों दी जाती है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

डॉक्टर का कहना है कि ग्रीन टी में मौजूद टेनिन पॉलिफिनॉलिक यौगिक होते हैं। ये आयरन से जुड़ते हैं और शरीर को आयरन अवशोषित करने से रोकते हैं इसलिए मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन के स्तर पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से डॉक्टर कहते हैं की मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा जब आपका मासिक धर्म खत्म हो जाए तो आप इसका सेवन जितना चाहे उतना कर सकते हैं।

यहां पर हम आपको कुछ चीज बताने वाले हैं जो कि ग्रीन टी के बारे में है इसलिए आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए:-

मैं आपको बता दूं कि आप रोजाना दो-तीन कप ग्रीन टी पी सकते हैं हालांकि अपने पीरियड्स के दौरान खुद को दिन में सिर्फ दो कप तक ही सीमित रखें।

मैं आपको बता दूं कि ग्रीन टी में सामान्य चाय या हर्बल की तुलना में कम कैफीन होता है।

चलिए जानते हैं की मासिक धर्म के दौरान ग्रीन टी पीने के क्या फायदे हैं:-

अक्सर महिलाएं पीरियड्स के दौरान तनाव में रहती हैं क्योंकि शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण उनमें चिड़चिड़ापन एक सामान्य लक्षण है। ग्रीन टी में मौजूद थियनिन मूड को बेहतर बनाता है और आपकी नसों को शांत करता है।

Letsdiskuss

S
View Profile
9