H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

राष्ट्रीय युवा दिवस क्यो मनाया जाता है ?

15
191

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on01/13/24

क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है यदि आपको इसकी जानकारी है तो अच्छी बात है और यदि जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं इसकी जानकारी इस पैराग्राफ के माध्यम से देने वाली हूं।

चलिए मैं आपको बताती हूं कि राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है:-

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर देश के युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। भारत के महापुरुषों में से एक स्वामी विवेकानंद की आज 161वीं जयंती है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता की एक मध्य परिवार में हुआ था।

चलिए जानते हैं कि विवेकानंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है:-

भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। इस खास अवसर पर स्कूल, कॉलेज में भाषण और प्रतियोगिताएं कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

चलिए जानते हैं कि किस तरह से सेलिब्रेट किया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस:-

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सभी स्कूलों और तमाम जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित तो किया ही जाते हैं जिनमे भाषण, वाद -विवाद, खेल, निबंध आदि कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसके जरिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाता है। इस दिन पर्यटन मंत्रालय वह रामकृष्ण मठ, रामकृष्ण मिशन द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि हमें युवा दिवस से क्या सीख मिलती है:-

हमें राष्ट्रीय युवा दिवस से सीख मिलती है कि हमें अपनी परिस्थितियों से खुद को मुक्त करने और हमारे लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और अपने लिए बेहतर भविष्य बनाने की जरूरत है।

Letsdiskuss

A
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on01/13/24

राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है चलिए हम आपको बताते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि 12 जनवरी सन 1863 को कोलकाता में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म हुआ था।स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।यानी कि हमारे भारत देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मैं आपको बता दूं कि स्वामी विवेकानंद जी ने बहुत लंबा जीवन तो नहीं जिया मात्र 39 साल की उम्र में उन्होंने समाधि ले ली थी। छोटे से इस जीवन में भी स्वामी विवेकानंद इतना कुछ कर गए जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी रहा। इसी वजह से उनकी जयंती के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

चलिए जानते हैं कि कैसे हुई राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत:-

मैं आपको बता दूं कि युवा दिवस मनाने की शुरुआत यूएनओ ने साल 1984 में की थी। उसे समय यूएनओ ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की थी। साल 1985 में पहली बार नेशनल यूथ डे मनाया गया था। इस दिन को मनाने का मकसद है कि देश दुनिया के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

चलिए हम आपको बताते हैं कि हमारे भारत देश में किस तरह से युवा दिवस सेलिब्रेट किया जाता है:-

युवा दिवस के मौके पर स्कूलों और तमाम जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। जैसे की भाषण, वाद विवाद, लेखन,निबंध आदि कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। जिसके जरिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा सके। मैं आपको बता दूं कि इस दिन पर्यटन मंत्रालय व रामकृष्ण मठ द्वारा भी कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस प्रकार हर 12 जनवरी को हमारे भारत देश में युवा दिवस को बड़े धूमधाम के साथ ही मनाया जाता है।

Letsdiskuss

A
View Profile
3