R
Dec 5, 2022health-beauty

आलू बुखारा खाना सेहत के लिए क्यों लाभकारी है?

4
5 Answers

P
May 31, 2019
स्वाद में खट्टा-मीठा आलूबुखारा गर्मियों में खाए जाने वाला एक मौसमी फल है. इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कि ना सिर्फ आपके डाइजेशन को ठीक करते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत बढ़िया होता है और यह आपके प्रतिरक्षा तंत्र को ठीक करने और फ्री रेडिकल से बचने में मदद करता है. आलू बुखारा स्किन की ग्लो बढ़ाने का भी काम करता है. यह पाचन तंत्र की समस्याओं को भी दूर करता है.
 
आलूबुखारा इसलिए भी खाना चाहिए क्योंकि यह फल एक मौसमी फल है.जो कि अधिकांश गर्मियों के मौसम में ही पाया जाता है. इसलिए सीजन के हिसाब से भी यह फल खाना हमारे लिए लाभदायक है.
 
Letsdiskuss
 
 
2
S
May 31, 2019

आलू बुखारे को कई लोग प्‍लम के नाम से भी जानते हैं। यह आपको स्वाद के साथ - साथ सेहत भी प्रदान करता है | इसका वानस्‍पतिक नाम प्रूनस डोमेस्टिका है और यह स्‍वाद में खट्टा-मीठा गुठलीदार होता है। आलूबुखारा में मौजूद पोषक तत्‍वों के कारण यह शरीर को रोगों से लड़ने में सहायक है। आलूबुखारा ऐसा फल है जिसे ताजा व सूखा दोनों तरह से खाने का तरीका आपके शरीर को फायदा ही पहुँचायेगा |

 

7 कमाल के फायदे आलूबुखारा खाने के... - 7 health benefits of plum - AajTak

 
 
 
आलूबुखारा से जैम और खट्टी मीठी चटनी भी बनायी जाती है क्योंकि आलू बुखारा में सभी प्रकार के पोषण और खनिज तत्व पाए जाते है। इसमें विटामिन्‍स और डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
 
 
 
 
 
इसलिए आज हम आपको आलूबुखारा से मिलने वाले स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में बताएँगे -
 
 
- मोटापे को कम करने में मददगार -
यदिे आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में सूखा हुआ आलू बुखारा शामिल कर सकते हैं। सूखा हुआ आलू बुखारा वजन को कम करने का सबसे कारगर तरीका है। यह फाइबर का अच्‍छा स्‍त्रोत होता है, इसके अलावा आप आलूबुखारे का जूस भी पी सकते हैं लेकिन ध्‍यान रखें सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना फायदेमंद होगा। आधा कप आलू बुखारा यानि 100 ग्राम में केवल 35 प्रतिशत कैलोरी होती है।
 
 
- खाना पचाने में मददगार -
आलूबुखारा आपका पाचन तंत्र सही रखने में मदद करता है और पाचन से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद सोर्बिटोल और आईसेटिन पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ और कब्‍ज व अपच की समस्‍या को दूर करने में सहायक हैं।
 
 
 
- हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है -
आलूबुखारे का नियमित सेवन आपके शरीर की हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है और हड्डियों को जिन विटामिन्स की जरुरत होती है वह कमी पूरी करता है |

 

3
avatar
Jan 22, 2022

आलूबुखारा खाने के अनेक फायदे हैं कई लोग इसे प्लम भी कहते हैं।

अगर आप रोजाना आलू बुखारा का सेवन करते हैं तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने से ह्रदय स्वस्थ रहता है।

आलूबुखारा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और मल को हल्का करने में भी मदद करते हैं।

आलू बुखार खाने से पेट में पल रहे कैंसर को कम करने में मदद करता है। क्योंकि आलू बुखार में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं।

 

Letsdiskuss

 

 

2
avatar
Nov 30, 2022
  • आलू बुखारा का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
  • अगर कोई व्यक्ति रोजाना आलूबुखारा का सेवन करता है तो या उसके पाचन तंत्र को अच्छा बनाने में बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • आलूबुखारा का सेवन करने से व्यक्ति का मोटापा और वजन भी कम होता है। अगर कोई व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहता है तो आलूबुखारा उसके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • आलूबुखारा व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में बहोत ही अच्छा होता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

2
V
Dec 4, 2022

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि आलू बुखारा खाना सेहत के लिए क्यों लाभकारी है। आलू बुखारा गर्मियों में खाया जाने वाला मौसमी फल है। यह स्वाद में खट्टा मीठा होता है आलूबुखारा में मिनरल्स, विटामिंस और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। आलू बुखारा में ड्राटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि शरीर के अंगों के लिए सुचारू होता है और पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाता है। इस फल का उपयोग सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। आलूबुखारे में विटामिन सी पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए काफी मददगार होता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

1