क्या आप जानते हैं कि शरीर के लिए सोडियम क्यों जरूरी होता है सोडियम की कमी को कैसे पूरा करें चलिए हम आपको समस्त जानकारी देते हैं :-
जैसा कि आप जानते हैं कि शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हर तत्व का संतुलित मात्रा में होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि शरीर में कोई भी तत्व कम या ज्यादा हो जाता है तो उसके दुष्प्रभाव सामने आने लगते हैं। इन्हीं जरूरी तत्वों में से एक है सोडियम जो शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। यदि शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है तो दिमाग कमजोर होने लगता है इसके अलावा सोडियम की कमी से बॉडी में थकान रहती है, और यदि खून में सोडियम की कमी होती है तो घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगती है। तो चलिए ऐसे में हम आपको बताते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।
शरीर में सोडियम की कमी को पूरा करने का तरीका हम आपको बताते हैं:-
WHO के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम नमक की जरूरत होती है। इनमें दो ग्राम सोडियम होना चाहिए इससे ज्यादा या काम दोनों खतरनाक हो सकते हैं। यदि आप इसका सेवन ज्यादा करते हैं तो इसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। और यदि आप इसका सेवन कम मात्रा में करते हैं तो दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है। जिन लोगों के शरीर में सोडियम की कमी होती है उन्हें नमक का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शरीर में सोडियम की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना ताजे फल, हरी सब्जियां, चेरी, नीम के ताजा पत्ते, कमल गट्टा, धनिया, सेब,लौकी,खीरा, पत्ता गोभी, दालें आदि चीजों का सेवन करके आप अपने शरीर में सोडियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
सोडियम की गंभीर कमी होने के कारण व्यक्ति कोमा में जा सकता है क्योंकि इसका सबसे ज्यादा असर दिमाग पर पड़ता है।

