R
Ravi Gupta· 1 महीना पहले
लेखक

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है?

8
35

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/23/26
लेख की तस्वीर

शिक्षक दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि शिक्षक समाज की नींव रखते हैं। शिक्षक नॉलेज देने के साथ बच्चों में चरित्र निर्माण और मोरल वैल्यू भी देते हैं।बिना अच्छे शिक्षकों के कोई भी राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। शिक्षक छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें सोचने, समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। इसलिए हर साल शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस भारत में मनाया जाता है।

भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर

भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में जाना जाता है। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुत्तनी में हुआ था।

वे दिग्गज फिलॉस्फर , महान शिक्षक थे। भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी थे। उन्होंने मद्रास प्रेसिडेंसी कॉलेज, मैसूर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र पढ़ाया। बाद में वे आंध्र विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति भी बने।

1962 में जब वे राष्ट्रपति बनने पर उनके स्टूडेंट और फैन उनका जन्मदिन मनाना चाहते थे। लेकिन डॉ. राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने की बजाय 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए इससे सभी शिक्षकों का सम्मान हो।

उसी साल से भारत में यह परंपरा शुरू हुई। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में छात्र शिक्षकों को फूल, कार्ड और भाषणों से सम्मानित करते हैं। वरिष्ठ छात्र कभी-कभी शिक्षकों की भूमिका निभाते हैं। सरकार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार भी देती है।

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता

इंटरनेशनल लेवल पर शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

इसकी शुरुआत यूनेस्को ने 1994 में की थी। इसकी जड़ें 5 अक्टूबर 1966 में हैं। जब यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने पेरिस में एक विशेष सम्मेलन में “शिक्षकों की स्थिति संबंधी सिफारिश” को अपनाया था।

इस दस्तावेज में शिक्षकों के अधिकार, जिम्मेदारियां, प्रशिक्षण, भर्ती, सेलरी और काम करने की स्थितियों के अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड बनाए गए थे।

1997 में उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए भी एक और सिफारिश आई। विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य सिर्फ सम्मान देना नहीं, बल्कि शिक्षकों की चुनौतियों—जैसे वेतन, कार्यभार, सुरक्षा और दुनिया में शिक्षक की कमी पर ध्यान दिलाना भी है।

यूनेस्को के अनुसार 2030 तक दुनिया को लगभग 4.4 करोड़ शिक्षकों की जरूरत होगी। दोनों दिवस अलग हैं लेकिन लक्ष्य एक ही है। शिक्षकों का सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है ।

निष्कर्ष

शिक्षक दिवस मनाने का कारण शिक्षकों के योगदान को लोगों तक पहुंचना है। चाहे राष्ट्रीय शिक्षक दिवस हो जो डॉ. राधाकृष्णन की विरासत से जुड़ा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस वैश्विक मानकों और अधिकारों की याद दिलाता है। इन दोनों दिन हमें याद दिलाते हैं कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। वे अंधकार को ज्ञान के प्रकाश में बदलते हैं।

Abhishek kant
knowledge education is most important for our life.
प्रोफ़ाइल देखें

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/08/26

लेख की तस्वीर

शिक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को मनाते है,शिक्षक दिवस शिक्षकों के आदर -सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। हमारे जीवन में प्रथम गुरु माता -पिता होते है, दूसरे गुरु शिक्षक होते है,शिक्षक किताबी ज्ञान के अलावा बल्कि सही और गलत में अंतर समझने की प्रेरणा देते है।

शिक्षक दिवस सिर्फ उत्सव मनाने का दिन नहीं होता है, यह शिक्षकों के प्रति आदर -सम्मान, स्नेह व्यक्त करने का शुभ अवसर होता है।हमें अपने शिक्षकों के प्रति अच्छी बातों को अपने जीवन में अपनाकर बहुत अच्छा इंसान बनकर, एक जिम्मेदार नागरिक बनने का कर्तव्य निभाना चाहिए।

शिक्षक दिवस क्यों मानते है?

प्रत्येक वर्ष भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया जाता है।डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के महान शिक्षक भी थे।माना जाता है कि जब उनके छात्र 5सितंबर को जन्मदिन मनाने की इच्छा जाग्रति कि तो उन्होंने अपना इस तारीख को जन्मदिन मनाने के जगह उस दिन को शिक्षकों के सम्मान के रूप मे मनाने की इच्छा व्यक्त की। तभी से पुरे भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाया जाने लगा।

शिक्षक का महत्व-

शिक्षक हमारे जीवन के लिए बहुत ही मार्गदर्शक होते हैं।शिक्षक हमें पढ़ाने -लिखाने के साथ ही अनुशासन मे रखना,मेहनत, ईमानदारी से काम करना सिखाते है। इसके अलावा एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों की गलती को करने से रोकता है और उनकी प्रतिभा को पहचनकर आगे बढ़ने की प्रोत्साहित करते है।

शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए वह कठिन विषयों के प्रश्न सरल तरीके से समझाते हैं और उन विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास जागृति करते हैं। शिक्षक विधार्थियो का उनके सपनो को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते है।

शिक्षक दिवस कैसे मानते है?

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सभी स्कूलों और कॉलेजों में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हैं। कई स्कूलो मे विद्यार्थी द्वारा भाषण, कविताए, नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया जाता हैं। विद्यार्थी अपने शिक्षकों को फूलो से भरा गुलदस्ता, पेन और कार्ड देकर सम्मानित करते हैं। विधार्थी शिक्षको की तरह पोषक पहनकर छोटी क्लासो में जाकर पढ़ाते है, शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक़ किसी भी क्लास में पढ़ाने नही जाते है।

निष्कर्ष:-

शिक्षक दिवस सिर्फ उत्सव नहीं है,बल्कि शिक्षकों के प्रति आदर -सम्मान व्यक्त करने के लिए शिक्षक दिवस के रूप मे मानते है। शिक्षक समाज के हर निर्माण लेने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं,इसलिए हमको हमेशा अपने शिक्षकों द्वारा दी गयी अच्छी सीख को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।

Setu Kushwaha
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/02/26

शिक्षक दिवस सिर्फ एक ऐसा दिन नहीं है जब हम अपने teachers को “Happy Teachers Day” कहकर कोई card या gift दे दें। असल में, यह दिन उन लोगों को याद करने का मौका है जिन्होंने हमें पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी को समझना भी सिखाया। स्कूल में कोई teacher हमें किसी subject में बेहतर बनाता है, तो कोई हमें confidence देता है कि हम अपनी पसंद के field में आगे बढ़ सकते हैं।

लेख की तस्वीर

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए इस दिन को teachers के सम्मान से जोड़ा गया।

शिक्षक दिवस का असली महत्व क्या है?

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है, इसे समझने के लिए सिर्फ इसके इतिहास को जानना काफी नहीं है। इसका असली महत्व हमारे रोजमर्रा के जीवन में दिखाई देता है।

एक अच्छा teacher आपको केवल किताब का chapter खत्म नहीं करवाता। वह आपको सवाल पूछना, अपनी mistakes से सीखना और मुश्किल situation में हार न मानना सिखाता है। कई बार teacher की कही हुई एक छोटी-सी बात सालों बाद भी याद रहती है और किसी important decision में हमारी मदद करती है।

आज internet और technology की वजह से information पाना बहुत आसान हो गया है। लेकिन information और सही guidance में फर्क होता है। Google आपको हजारों answers दे सकता है, लेकिन आपकी situation को समझकर कौन-सी चीज आपके लिए सही है, यह समझने में teacher की advice ज्यादा useful हो सकती है।

शिक्षक हमारे जीवन में क्या सिखाते हैं?

एक teacher की सीख सिर्फ classroom तक limited नहीं रहती। वे हमें time management, discipline, मेहनत, patience और दूसरों की respect करना भी सिखाते हैं।

कभी कोई teacher हमें हमारी hidden ability पहचानने में मदद करता है। कभी कोई हमें failure के बाद फिर से कोशिश करने के लिए motivate करता है। यही छोटी-छोटी बातें आगे चलकर हमारी personality और सोच का हिस्सा बन जाती हैं।

लेकिन teacher और guru की भूमिका को हमेशा एक जैसा नहीं समझा जाता। Teacher मुख्य रूप से हमें education और skills देता है, जबकि गुरु को अक्सर जीवन और सोच की दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक के रूप में देखा जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि Sachcha Guru Kaun Hota Hai, तो यह भी समझना जरूरी है कि सच्चा गुरु केवल ज्ञान देने के बजाय हमें खुद को समझने और बेहतर बनने की प्रेरणा देता है।

शिक्षक दिवस पर teacher को कैसे धन्यवाद दें?

Teachers Day पर महंगा gift देना जरूरी नहीं है। एक simple “Thank You”, handwritten note या अपनी किसी पुरानी memory को share करना भी काफी meaningful हो सकता है।

और शायद teacher को धन्यवाद देने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उनकी अच्छी सीख को अपनी life में apply किया जाए।

अगर किसी teacher ने आपको मेहनत करना सिखाया है, तो उस सीख को अपने काम में अपनाएं। अगर उन्होंने आपको दूसरों की respect करना सिखाया है, तो उसे अपने व्यवहार में दिखाएं।

इसलिए शिक्षक दिवस सिर्फ teachers को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उन lessons को याद करने का दिन भी है जो हमें बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं।

M
Helping students, parents, and institutions make smarter education decisions — one well-researched article at a time.
प्रोफ़ाइल देखें

Madan Singh is an education consultant and content writer with 8+ years of experience advising students, parents, and educational institutions on academic pathways, career planning, and learning strategies. He holds a Master's degree in Education Management from Delhi University, a background that grounds his writing in structured pedagogical thinking rather than generic career advice. His work spans college admissions guidance, career counselling, study abroad pathways, and competitive exam preparation, with a focus on both Indian and international education systems. He writes for CollegeDekho, Shiksha.com, and Collegedunia, where his articles are aimed at students and families making academic decisions. Over the course of his consulting practice, Madan has advised 150+ students on admissions, scholarship applications, and career planning. He has published 80+ articles across education platforms during this time, covering topics from exam strategy to international study options. Madan's approach is practice-first: his writing reflects the questions he actually gets from students and parents, not templated advice. He does not claim to cover every education topic — his focus stays on admissions, career planning, and study-abroad guidance, where his consulting experience directly applies.

0