S
Satindra Chauhan· 4 years ago
Exploring topics worth understanding

अमेजन नदी पर आज तक पुल क्यों नहीं बना?

0
2.5K

Join this conversation

Sort By

पंचतत्व से बनी इस प्रकति ने अपने अन्दर कई राज छुपाये हैं|जिसमें से एक राज यह भी है कि अमेजन नदी में आज तक पुल नहीं बन पाया| वो भी तब जब दुनिया इतनी आगे बढ़ गई| जहां दुनिया चाँद पर पहुँच गई है वहीँ धरती में एक नदी है जिसमें आज तक एक पुल नहीं बन पाया सोचने में भी थोड़ा अजीब लगता है न|

अमेज़न पूरी दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन यानी कि Rain Forest है| यहाँ भारी मात्रा में बारिश होती है और जब यहाँ बारिश होती है तो पूरा जंगल बिलकुल पानी में तब्दील हो जाता है| यहाँ के जंगल पृथ्वी पर लगभग पिछले साढ़े 5 करोड़ सालों से मौजूद हैं| इसलिए इसको “पृथ्वी का फेफड़ा” भी कहा जाता है|

Letsdiskuss

पांच नदियों का प्रदेश किसे कहा गया और क्यों।

वह इसलिए क्योंकि अमेज़न पृथ्वी के कुल ऑक्सीज़न उत्पादन में 20% से ज्यादा योगदान दिया है| जिससे पर्यावरण संतुलन में रहता है| अमेज़न नदी की 1100 से भी अधिक सहायक नदियां हैं| जिनमें से 17 नदियों की लंबाई 1,500 किलोमीटर से ज्यादा हैं| इसकी लंबाई 6200 से 7000 किलोमीटर तक मानी जाती है और वर्षा के मौसम के कारण नदी की लंबाई बढ़ जाती है|

अमेज़न नदी की घाटी दक्षिण अमरीका के आठ देशों में फैली हुई है:

  1. ब्राज़ील,
  2. बोलीविया,
  3. पेरू,
  4. इक्वाडोर,
  5. कोलंबिया,
  6. वेनेज़ुएला,
  7. गुयाना,
  8. सूरीनाम

यह नदी इतनी बड़ी है कि इसका किनारा ढूँढना काफी टेढ़ी खीर है| इसकी धारा कहाँ से शूर हुई और कहाँ खतम इसको जानना बड़ा ही मुश्किल है| इसलिए आज तक यहाँ पुल नहीं बन पाया क्योंकि यहाँ इतनी बारिश होती है कि नदियों में पानी की मात्रा बढ़ जाती है| इससे इस बात का अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि नदी का कौन सा किनारा बचेगा और कौन सा किनारा बह जाएगा| इसके अलावा अमेज़न में कब मौसम में बदल जाये और कब बारिश ही जाये इसका भी कोई निश्चित समय नहीं होता|

Article image

जब कोई पूल बनाया जाता है तो पहले बड़े बड़े पिलर खड़े किये जाते हैं| जिनका बेस ज़मीन पर होता है, लेकिन Rain Forest यानी कि अमेज़न की सतह पर पानी की इतनी मात्रा हो गई है कि वहाँ पिलर खड़े करना भी कुछ मुश्किल है| इस नदी पर पुल बना इसलिए भी संभव नहीं क्योंक इसकी चौड़ाई काफी ज्यादा है| जिससे नदी का दूसरा किनारा मिलना थोड़ा मुश्किल लगता है|

इसलिए यहाँ पूल बनना मुश्किल है| इसके अलावा यहाँ कि एक और खास बात है कि अमेज़न जंगल में मौजूद एक ऐसी नदी है जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है| कहते हैं कि अगर इसके पानी में गलती से भी कोई गिर जाए तो उसकी मौत लगभग निश्चित होती है| पेरू में मौजूद इस रहस्यमय नदी का नाम मयानतुयाकू है जिसका पानी खौलता रहता है| अमेज़न जंगल एक ऐसा रहस्यमय जंगल है जिसके बारें में जितना खोज करें कम होगी क्योंकि यहाँ पर दूर दूर तक हरियाली और उसके साथ पानी ही पानी है|

यहाँ एक तरफ खौलता हुआ पानी तो दूसरी तरफ एनाकोंडा| इसलिए यहाँ के जगलों में जाना थोड़ा रिस्की भी है| उम्मीद है आपको ये मजेदार जानकारी पसंद आई होगी|

Answered by
Ramesh Kumar
View Profile
Answered on03/14/22
0