S
sahil sharma· 2 years ago
Author

पेशाब करने के बाद कप कपी क्यों होती है?

20
158

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/03/24

आपने देखा होगा यूरिन करते समय कई लोगों को कप -कपी होती है। और कुछ लोगों को इसका कारण पता नहीं होता है और फिर बहुत से लोग इसे गंभीर समस्या समझ कर डॉक्टर के पास चले जाते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं की पेशाब करते समय कंपन आने का क्या कारण हो सकता है।

चलिए जानते हैं कि आखिर पेशाब करने के बाद कप -कपी क्यों आती है :-

वैसे तो ठंड के मौसम में कपकपी लगा काफी बड़ा है। क्योंकि ठंड के मौसम में शरीर के अंदर का तापमान गिरने लगता है और कपकपी आने लगती है। और तो और कई लोगों को यूरिन के दौरान या यूरिन करने के बाद भी कपकपी आती है। तो मैं आपको बता दूं कि इस क्रिया को पोस्ट मिक्चरिंशन कन्वलशन सिंड्रोम कहा जाता है।

हेल्थ लाइन के मुताबिक शरीर के ग्रोइंग एरिया के तापमान में अचानक बदलाव होने से कुछ लोगों को यूरिन के दौरान कपकपी कभी महसूस होती है दरअसल जब आप यूरिन के लिए अंडर गारमेंट्स निकलते हैं तो प्राइवेट पार्ट में हवा लगती है। और फिर कपकपी आने लगती है। क्योंकि अंडर गारमेंट्स प्राइवेट पार्ट को गर्म रखा हुआ होता है। इससे आपको ठंड लग सकती है अचानक कपकपी आने से शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है।

यहां पर मैं आपको कुछ लक्षण बताने वाली हूं यदि आपको इस तरह के लक्षण नजर आए तो इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें:-

एक्सपर्ट्स का मानना है की पेशाब के दौरान कपकपी होना सामान्य बात है और इससे कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको पेशाब के दौरान देखने वाले लक्षण को नजरअंदाज कर देना चाहिए। अगर आपको पेशाब के दौरान कोई और लक्षण महसूस हो तो आप डॉक्टर से तुरंत मिले और उसका इलाज करवाये।

Letsdiskuss

S
View Profile
10
Replying to the question above
Answered on01/04/24

क्या आपको मालूम है कि ठंड के मौसम में पेशाब करते वक्त कपकपी क्यों आती है। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चाहिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

वैसे तो ठंड के मौसम में कपकपी आना सामान्य बात है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कपकपी होने की मुख्य दो वजह हो सकती है। पहली वजह है शरीर से पेशाब के निकास के दौरान शरीर का तापमान गिरना। दूसरा कारण है पेशाब के दौरान अंडरपेंट्स उतरने पर हवा के कारण कंपन महसूस होती है। इन्हीं दो कारणों से शरीर में कपकपी होने लगती है। मैं आपको बता दूं कि कपकपाहट शरीर के तापमान को सामान्य करने का काम करती है।

मैं आपको बता दूं कि नर्वस सिस्टम के कारण होती है कपकपी :-

यूरिन के शरीर के बाहर निकलने में नर्वस सिस्टम का अहम रोल होता है। क्योंकि जब ब्लैडर यूरिन में भर जाता है तो रीड की हड्डी के जरिए नसों को सक्रिय करता है। जिसे सेक्रल नर्व कहा जाता है। जब नर्वस सिस्टम सक्रिय होने पर ब्लैडर की दीवार यूरिन को शरीर से बाहर निकालने के लिए तैयार हो जाती है। और जब पेशाब शरीर से बाहर निकलती है तो शरीर का रक्तचाप कम हो जाता है।

कुछ लोगों को पेशाब करते समय ब्लड प्रेशर कम होने के कारण भी कपकपी आती है।

मैं आपको बता दूं कि ब्लड प्रेशर को सही करने के लिए कैटिकोलामाइंस न्यूरोट्रांसमीटर शरीर में रिलीज होता है। जिसकी वजह से नर्वस सिस्टम के बीच दो मिक्स सिग्नल बनते हैं। और फिर कपकपाहट होने लगती है। एक स्टडी में यह भी पता लगाया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कपकपी ज्यादा होती है।

इस प्रकार मैंने आपको यहां पर जानकारी दे दी है की पेशाब करते वक्त कपकपी क्यों आती है।

Letsdiskuss

A
View Profile
8