Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Dec 25, 2025education

विश्व साइकिल दिवस 3 जून को क्यों मनाया जाता है?

2 Answers
2

A
@abhinavkumar4574Dec 25, 2025

World Bicycle Day विश्व साइकिल दिवस 3 जून को क्यों मनाया जाता है?

विश्व साइकिल दिवस 3 जून को क्यों मनाया जाता है? आपको बता दें दुनिया में सबसे पहले आविष्कार साइकिल का ही हुआ था उसके बाद मोटरसाइकिल कार फिर एरोप्लेन आदि का अविष्कार होने का सिलसिला शुरू हो गया था। दो पहियों की सवारी साइकिल आज इस रूप में दिखाई देता है आज से 200 साल पहले साइकिल इस रूप में नहीं दिखाई देता था बल्कि इसमें बहुत से बदलाव हुए और आज साइकिल हमारी सबसे मन पसंदीदा सवारी बन गई है। साइकिल का जिस समय अविष्कार हुआ था उस समय साइकिल समय बचाने के लिए सवारी के रूप में इस्तेमाल होता था लेकिन आज साइकिल बच्चों के पॉपुलर सवारी है ही और बड़ों के लिए जोगिंग करने का सबसे अच्छा साधन भी है। साइकिल की लोकप्रियता और उपयोगिता देखते हुए विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) 3 जून को मनाया जाने लगा। आइए जाने इसे मनाए जाने का कारण क्या है और कैसे विश्व साइकिल दिवस से मनाया जाता है?

Article image

3 जून को विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाया जाता है?

3 जून 2018 को संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा ने लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के लिए इस दिन पहली बार विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसलिए हर साल 3 जून को पूरे दुनिया के लोग अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस मनाते हैं।

विश्व साइकिल दिवस कैसे मनाया जाता है?

World Bicycle Day से लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग इसी दिन जन जागरूकता रैली भी निकालती है। लोगों को यह संदेश दिया जाता है कि जीवन में स्वास्थ्य और पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए साइकिल चलाकर अपनी शारीरिक एक्सरसाइज को आसानी से कर सकते हैं। इससे आपकी अच्छी सेहत रहती है।

पर्यावरण और स्वास्थ्य रक्षा करता है साइकिल

अमेरिका और यूरोप में लोग अपनी इच्छा से साइकिल की सवारी करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। वे लोग साइकिल चलाकर अपने ऑफिस जाते हैं और खुद को सेहतमंद रखते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो साइकिल चलाने वाले लोगों को डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बहुत कम होता है। दुनिया के अमीर और गरीब देश के लोग आज साइकिल का उपयोग कर रहे हैं और इसके मिलने वाले लाभ से लाभान्वित भी हो रहे हैं।

भारत में आम लोगों के लिए साइकिल उनसे रोजगार और काम पर जाने की एक जरूरतमंद सवारी होती है।

ओलंपिक में साइकिल रेसिंग का खेल भी रोमांचकारी होता है। साइकिल दिवस के अवसर पर लोग जन जागरूकता के लिए साइकिल चलाकर रैलियां निकालते हैं।

0
2
avatar
@krishnapatel8792May 31, 2022

चलिए हम आपको बताते हैं कि 3 जून को ही विश्व साइकल दिवस क्यों मनाया जाता है? संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 3 जून को विश्व साईकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन ही विश्व में पहली साइकिल का आविष्कार किया गया था। तथा इसके बाद गाड़ी, कार, आदि चीजों का निर्माण किया गया था। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों और युवाओं के लिए शिक्षा को मजबूत करना, बीमारी से लड़ना, स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देना। इस दिन को अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था। तब से लेकर अब तक 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है।Article image

0
0