Abhishek kant
Abhishek kant· 19 days ago
knowledge education is most important for our life.

क्या AI इंसानों को हरा देगा?

🤔Curious
4
21

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on09/25/26

Article image

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानों को हरा देगी?

आई आपको इसका जवाब देते हैं क्या आज का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में इंसानों को हरा देगा। यहां पर हम आपको बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पास बुद्धिमता है लेकिन इंसानों की तरह विवेक नहीं होता है। अब आप पूछेंगे कि विवेक क्या होता है दरअसल हमें अपनी बुद्धि का प्रयोग कैसे करना है यह बात एक सच्चे और अच्छे इंसान को मालूम होती लेकिन एक मशीन को इस बात का ज्ञान नहीं होता है।

इंसान होता है अनोखा

इस पूरे ब्रह्मांड में इंसान ही अनोखा जीव है जिसके पासअनोखी बुद्धि होती है। जीव-जंतु पौधों से अलग इंसान ईश्वर का बनाया हुआ इंसान पूरी दुनिया में आज हुकूमत कर रहा है। भला उसकी बनाई हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उसको कैसे हरा सकती है। दरअसल इंसान के लिए मुसीबत केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं है बल्कि खुद इंसान ही उनके दुश्मन है। लेकिन कहां जाता है कि हर इंसान बुरा नहीं होता किसी तरह से हर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बुरी नहीं होती है। आने वाले समय में इंसान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिलकर इस धरती को बेहतर बनाने की ओर अपना योगदान भी देंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आज का मानव

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के मनुष्यों के काम को आसान बना रही है। डाटा संबंधित उसके काम को बहुत आसानी तरीके से कर रही है जिससे इंसानों के पास अधिक समय मिल रहा है। इस कारण से इंसान अपना सामाजिक जीवन बहुत अच्छी तरीके से जी रहा है।

यह बात बिल्कुल बेवकूफी वाली होगी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसान को हरा देगा दरअसल इंसान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दोनों मिलकर इस धरती पर फैली बीमारी और गरीबों को दूर कर सकते हैं।

मशीन हमेशा से इंसानों को बेहतर परिणाम देते रहे हैं। आप नजर डालिए तो खेती के उपकरण भी बहुत तेजी से मशीन में बदले हैं। जहां पहले जुताई के लिए हाल का उपयोग होता था अब मशीन ट्रैक्टरों द्वारा किया जाता है। आधुनिक युग में कई तरह के यंत्र हमें उन्नत बना रहे हैं तो इसी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी हमारे लिए मुसीबत नहीं होंगे बल्कि उसका हम सही से इस्तेमाल करना सीखें।

इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मनुष्य को पीछे कर देंगे दरअसल मनुष्य ने ही तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बनाया है इसलिए केवल उसका उपयोग मनुष्य ही कर सकता है।

निष्कर्ष

कई फिल्मों में दिखाया जाता है की तकनीक किस तरीके से हमारे जीवन में हावी हो रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम तकनीक के साथ जीना छोड़ दे बल्कि तकनीक को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक मशीन है और इस मशीन की तरह ही हमें इस्तेमाल करना चाहिए।

Abhishek kant
knowledge education is most important for our life.
View Profile

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

3