Asked 7 years ago

वो कौन से Indoor plants हैं, जिन्हे आप घर के अंदर रख सकते है ?

Entertainment & Lifestyle#Indoor plants#hindi discussion forum in india#best indoor plants#sabse achhe indoor plants
0
2.7K

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer

सबसे अच्छे Indoor plants जो घर के अंदर रखने के लिए परफेक्ट हैं:

  • Snake Plant – हवा को साफ करता है और कम पानी में भी चलता है

  • Money Plant – छोटे घरों और फ्लैट्स के लिए बढ़िया

  • Peace Lily – कम रोशनी में भी अच्छा ग्रो करता है

  • ZZ Plant – बहुत कम देखभाल में भी जिंदा रहता है

  • Spider Plant – इंडोर एयर क्वालिटी बेहतर करता है

P

Answered By PrintifyMe

Author
View Profile
Updated on01/27/26
0

Advertisement

वर्तमान समय में हम प्रदुषण से बचने के लिए क्या कर रहे हैं ? ये किसी ने सोचा है कभी | सभी लोग ने अपने घर में फ़िल्टर लगा रखा हैं, पानी के लिए | सभी फ़िल्टर का पानी पीते हैं, परन्तु जब आप सांस ही अच्छे से नहीं ले सकते तो ये फ़िल्टर और बिसलरी के पानी का क्या मतलब |
स्वच्छ भारत अभियान तो न जाने क्यों कहते हैं सब लोग, जबकि स्वच्छता के नाम पर ये प्रदुषण है, जो कि ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है | अगर हम सोचे कि स्वच्छता के लिए क्या किया जाएं तो हम पौधे लगा सकते हैं | अगर हम बहार पौधे न लगा सके तो हम घर में तो कुछ पौधे हैं, जो लगा ही सकते हैं | जिनसे आपको शुद्ध और ताज़ी ऑक्सीजन मिलेगी |
एरिका पाम :-
इस पौधे को लोविंग रूम प्लांट भी कहा जाता है | ये पौधा हवा से फॉर्मल दिहाइड और कार्बन मोनोऑक्सइड ले लेता हैं | ताज़ी हवा देता है, और घर में कंधे से ऊँचे 4 एरिका पाम लगाने से घर में साफ़ और शुद्ध हवा मिलेगी | इस पौधे की सबसे अच्छी बात यह होती है, की एरिका पाम को 3 से 4 महीने में सिर्फ एक बार धुप दिखने की जरूरत होती है |
 
मदर इन लॉ टंग प्लांट्स :-
इस प्लांट को स्नेक या बैडरूम प्लांट भी कहा जाता है | यह भी इनडोर प्लांट्स है और इस पौधे की खास बात यह है, कि यह पौधा रात में भी कार्बनडाइऑक्सइड को ऑक्सीजन में बदलता है | मदर इन लॉ के 3 फिट के 6 पौधे आप अपने घर पर लगते हैं, तो इससे आपके घर में ताज़ी और शुद्ध होती है |
 
मनी प्लांट्स :-
मनी प्लांट्स के बारें में सभी ऐसा कहते हैं, कि मनी प्लांट लगाने से घर में पैसा आता है | घर में मनी प्लांट्स से पैसा आए न आए पर ताज़ी और शुद्ध हवा जरूर आएगी | मनी प्लांट्स में कई तरह की ज़हरीली हवाओं को साफ़ करने की ताकत होती है | यह आपको ताज़ी हवा देता है |
 
कौन सी आदतों की वजह से आपका रिश्ता ख़राब हो सकता है ? जानने के लिए नीचे link पर Click करें -
K

Answered By Kanchan Sharma

Author
View Profile

हिंदी लेखक

Updated on01/27/26
Like
1

Indoor plants अपनी ख़ूबसूरती के कारण सबका मन मोह लेते हैं | ऐसे बहुत से indoor plants हैं जिन्हे आप अपने घर में सजा सकते हैं | यह पौधे सवच्छ होते है, ज्यादा जगह नहीं घेरते और इन्हे अत्यधिक धुप की आवश्यकता नहीं होती |

स्नेक प्लांट्स
 
इस पौधे को समय समय पर पानी देने की आवश्यकता नहीं होती और न ही इसे बहुत ज्यादा रौशनी की आवश्यकता होती है | इसकी मिटटी बिलकुल सूख जाती है तभी इसमें पानी डालने की आवश्यकता होती है, नहीं तो नहीं |
 
वीपिंग फिग
 
 
इस पौधे को कभी प्रत्यक्ष धुप की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए यह बैठक में रखने के लिए सबसे अच्छा है | इसकी मिट्टी में नमी बनाये रखने के लिए इसमें पानी की केवल कुछ बूंदे ही डालने की आवश्यकता होती है | इसकी घनी पत्तियों के कारन आप इसे किसी हल्के रंग के गमले में लगा कर रख सकते हैं |
 
एलोवेरा
एलोवेरा को धुप की ओर रखें | इसमें हफ्ते में केवल एक बार पानी डालने की जरुरत होती है | यह पौधा अपने अंदर विभिन्न
गुणों का समावेश रखता है, इसलिए यह तो आपको अपने घर में जरूर रखना चाहिए |
 
ड्रैगन ट्री
 
यह पौधा अपनी नुकीली और किनारों से लाल पत्तियों के कारण अत्यधिक सुन्दर होता है | इसे अत्यधिक धुप की आवश्यक्ता नहीं होती इसलिए इसे थोड़ी धुप ओर थोड़ी छाया वाली जगह पर रखें | कोशिश करें कि आप इसे सुन्दर से गमले में सजा कर रखें |
 
स्पाइडर प्लांट्स
 
इसे अत्यधिक धुप में ना रखकर छाया वाले स्थान पर रखें | इसमें दो तीन दिन में एक बार पानी डाले, वो भी केवल मिट्टी में नमी देने के लिए | इसे छत की दीवार पर टांगकर रखें |
S

Answered By Seema Thakur

Media Trends Researcher
View Profile
Updated on01/27/26
0

Advertisement