ये भारतीय नेट परियोजना क्या है बताइये ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Rishi Roy

Cricketer , Dronacharya Cricket Academy | पोस्ट किया |


ये भारतीय नेट परियोजना क्या है बताइये ?


4
0




Content Writer | पोस्ट किया


नमस्कार ऋषि रॉय जी , आपका सवाल काफी सही है | आप जानना चाहते है भारतीय नेट परियोजना क्या है | तो आपको बता दे भारतीय नेट परियोजना जिसे पहले राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (NOFN) कहा जाता था , यही भारतीय नेट परियोजना है |

भारत नेट परियोजना (BharatNet Project) एक बार फिर चर्चा में है | 8 जनवरी, 2018 सोमवार को सरकार ने कहा कि भारतनेट परियोजना के पहले चरण को पूरा कर लिया गया है और देश में 1 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछा दिए गए हैं | सरकार ने आशा व्यक्त की है कि भारत नेट परियोजना के दूसरे चरण (2nd phase) में अतिरिक्त 1.5 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जा सकेगी और यह कार्य 2018 के दिसंबर महीने से पहले पूरा कर लिया जायेगा |

यह BharatNet (भारत नेट) प्रोजेक्ट है क्या? चलिए जानते हैं इसके details और features.

भारत नेट परियोजना, जिसे पहले राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (NOFN) कहा जाता था, ने 2011 में कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त की थी और 2013 के अंत तक इसे पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी | इसे बाद में यूपीए सरकार ने सितंबर 2015 तक स्थगित कर दिया था | एनडीए सरकार ने परियोजना की स्थिति की फिर से जांच की और 2016 के आखिर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा था | इसके बाद पुनः भारत नेट परियोजना (BharatNet Project) को पूरा करने के लिए दिसम्बर 2018 तक का deadline दिया गया है | 31 दिसंबर, 2017 तक, देश भर में 2,54,895 km. optical fiber cable (OFC) बिछा लिए गए थे जो 1,09,926 ग्राम पंचायत (GP) को कवर करते हैं |

यह विश्व का सबसे बड़ा ग्रामीण broadband सम्पर्क का कार्यक्रम है | यह शत-प्रतिशत Make in India के तहत कार्यान्वित किया जा रहा है अर्थात् इसमें कोई विदेशी कंपनी का सहयोग नहीं लिया जा रहा है | इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को पंचायत स्तर तक पहुँचा देना है | सरकार ने इस नेटवर्क को दूरसंचार सेवा के लिए उपलब्ध कराया है और ग्रामीण क्षेत्रों में आवाज, डेटा और वीडियो के संचरण के लिए एक राजमार्ग के रूप में नेटवर्क की परिकल्पना की है | इस परियोजना का उद्देश्य राज्यों और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करके ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों और संस्थानों को सस्ती ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करना है |

Letsdiskuss

नोट :- आपका धन्यवाद , अधिक जानकारी व सुझाव के लिए संपर्क करे -www.letsdiskuss.com

आपके विचार हमारे लिए अनमोल है |


6
0

Occupation | पोस्ट किया


भारतनेट परियोजना (Bhartnet Task) नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (NOFN/Public Optical Fiber Organization) का नया ब्रांड नाम है, जिसे भारत की सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए, अक्टूबर, 2011 में लॉन्च किया गया था। 2015 में इसका नाम बदलकर भारत नेट रखा गया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य देश की 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को 100 एमबीपीएस कनेक्टिविटी की गति से आपस में जोड़ना है। जैसे-जैसे तकनिकी का विकास होता जा रहा है, अगर देखा जाये तो पूरा भारत आज के दिन भी इंटरनेट के माध्यम से आपस में जुड़ा हुआ है, लेकिन भारतनेट परियोजना के द्वारा समस्त भारत की ग्राम पंचायतों को बहुत तीव्र गति के नेटवर्क से आपस में जोड़ा जा रहा है।

साल 2018 में 8 जनवरी को भारतनेट परियोजना का पहला चरण सरकार द्वारा पूरा कर लिया गया है, यानी की देश में लगभग एक लाख ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया जा चुका है। साथ ही इसके दूसरे चरण में भी बाकि बची हुई ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी और मार्च 2019 तक इसको पूरा करने की संभावना जताई जा रही है।Letsdiskuss


1
0

');