Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Dec 3, 2018health-beauty

30 सेकेंड के कौन से व्यायाम से पेट का फेट कम हो सकता है ?

1 Answers
0

S
@sweetysharma7577Dec 3, 2018
आज कल के समय में सभी लोग काम की वजह से अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते | अक्सर जिन लोगों को काम बैठे-बैठे का होता है, वो लोग बहुत जल्दी फैट गेन कर लेते हैं | शरीर में फैट गेन बहुत जल्दी पेट की जगह में होती है | पेट के फैट को छुपाने के लिए लोग ढीले कपडे पहनना पसंद करते हैं | आपको कुछ व्यायाम के बारें में बताते हैं, जो आप हर रोज करें तो आप 30 सेकेंड की व्यायाम में आप अपने पेट का फैट कम कर सकते हैं |

ट्राईसेप्स डिप्स :-
अगर आप जिम जाते हैं और वहाँ व्यायाम करते हैं तो बहुत ही अच्छी बात है | परन्तु आप अगर गिम नहीं जाते तो आप ट्राइसेप्स डिप्स घर पर ही कर सकते हैं | इसके लिए आपको कुर्सी ,बेड या सोफे चाहिए | जिस पर आप बैठने वाली जगह में अपने दोनों हाथ पीछे की ओर रख कर ऊपर और नीचे की ओर उठे ओर बैठे | इस व्यायाम को लगातार करने से आपके पेट का फैट खत्म हो जाता है | हर रोज 30 सेकंड का व्यायाम आपके पेट के फैट को खत्म कर सकता है |

Article image
रस्सी कूदना :-
आप 30 सेकेंड तक हर रोज सुबह और शाम रस्सी कूदेंगे इससे आपके पेट का फैट कम होगा | रस्सी कूदने से आपके शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिसके कारण शरीर का फैट कम होता है | इससे सिर्फ पेट का ही नहीं बल्कि कमर की तरफ का फैट भी कम होता है |

Article image
एब्डॉमिनल क्रंचेज :-
एब्डॉमिनल क्रंचेज एक ऐसा व्यायाम है, जिसमें आप ज़मीन पर लेट कर अपने दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे रखते हैं, और पैरों को मोड़ते हैं और घुटने ऊपर की और होने चाहिए | अब आप अपने सिर को उठकर अपने घुटने पर लाएं और वापस ज़मीन पर लेट जायें | इसी तरह आप 30 सेकेंड तक हर रोज यह व्यायाम करते हैं तो आप अपने पेट का फैट कम कर सकते हैं |

Article image


0
0