T

Trishna .

Updated on Jul 27, 2022food-cooking

क्या यह सच है कि मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम है और इसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है?

9
3 Answers

V
Social Buzz Reporter
Updated on Jun 18, 2021

आम एक ऐसा फल जिसे हर कोई खाना काफ़ी पसंद करता है। और यह फल इंडिया सहित विश्व के लगभग हर देश में प्रसिद्ध है। हमारे देश में विभिन्न प्रकार के आमों की प्रजातिया देखने को मिलते हैं। जिनमें अल्फांसो या हापुस , बादामी दशहरी लंगरा चौसा आदि आम की प्रजातियां लोकप्रिय हैं। और भारत के कई राज्यों में यह पाए भी जाते हैं।

परंतु एक आम ऐसा भी है जिसकी कीमत और आमो के मुकाबले कहीं ज्यादा है। और उस आम का नाम है मियाजाकी। अगर बात इस आम की कीमत की करे तो दुनिया के बाजार में मियाजाकी की कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है। यह आम जापान सहित पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। और यह आम प्रसिद्ध को भी क्यों ना, इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि इसे खाने वालों की कमी कभी होती ही नहीं। अगर आपने भी कभी ये आम खाया तो आप भी इस आम के दीवाने हो जाएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि इस आम की कीमत अन्य आमो की कीमतों की तुलना में काफी ज्यादा है। जहां एक ओर अन्य बाजारों में 50 से 100 या फिर ₹200 किलो मिल जाते हैं वहीं दूसरी ओर मियाजाकी 2.70 लाख रुपए प्रति किलो बिकता है। एक दिलचस्प बात यह है कि मियाजाकी आम की प्रजाति भारत में नहीं होती है। ये केवल जापान में पाया जाता है। परन्तु अब ये आम मध्य प्रदेश के जबलपुर में उगाया जा रहा है। जबलपुर में इसकी बागवानी की जा रही है।

जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार का कहना है की। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने बगीचे में आम के दो पौधे लगाए हुए थे । उन्होंने ये आम बाकी आमो की तरह ही लगाय थे। क्योंकि उन्हें इन पौधों की जानकारी नहीं थी कि ये दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी है। इन परंतु जब यह आम के पौधे बड़े हुए तो इनमें अन्य आमों की तुलना में आमों का रंग गहरा लाल था और यह काफी सुंदर और स्वादिष्ट लग रहे थे।

संकल्प परिहार ने इस अलग से दिखने वाले आम का नाम अपनी मां दामिनी के नाम पर रख दिया। बाद में उसे पता चला कि यह दुनिया के सबसे महंगे आम के पेड़ हैं। जो जापान में पाया जाता है और इसका नाम मियाजाकी है। परिहार परिवार के मुताबिक उनको इन आमों की मनचाही कीमत का ऑफर मिल चुका है। और एक बिजनेसमैन तो एक आम की कीमत 21,000 रूपये देना भी चाहता है। पर परिहार परिवार ने इन आमों को बेचने से मना कर दिया। उनके अनुसार वे इस आम के ज्यादा से ज्यादा पौधे उगाएगे। एक और बात सामने आयी मध्य प्रदेश हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर आर एस कटारा की ओर से। उन्होंने बताया कि इन आमों के पेड़ भारत में दुलर्भ हैं। ये आम महंगे इसलिए हैं, क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट होते हैं और इनका उत्पादन बहुत कम होता है।



Article image

15
A
Society & Culture Explorer
Answered on Jun 24, 2021

यह सच है कि दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी की कीमत हज़ारों में नहीं बल्कि लाखों में है। एक ओर जहां बाजार में बाकी आमों की कीमत ज्यादा से ज्यादा ₹300 किलो होती है। वही मियाजाकी आम की कीमत ढाई लाख रुपए प्रति किलो है जो कि अन्य आमों की कीमत के तुलना में काफी ज्यादा है। इस आम के इतने महंगे होने के पीछे की वजह यह है कि यह आम सिर्फ जापान में होता है। और काफी स्वादिष्ट तथा इसका रंग लाल होता है।Article image


1
avatar
Answered on Jul 26, 2022

जैसा कि दुनिया में आमों की अलग-अलग वैरायटी पाई जाती है और सभी का स्वाद भी अलग अलग होता है और सभी आमों की कीमत भी अलग अलग होती है लेकिन आज हम आपको दुनिया का सबसे महंगा आम का नाम बताएंगे जिसका नाम है मिया जाकी आम जी हां दोस्तों मियाजाकी आम ही दुनिया का सबसे महंगा आम है इसकी कीमत बाजार में ढाई लाख रुपए किलो है, यह आम जापान में पाया जाता है इस आम की कीमत इतनी महंगी इसलिए है क्योंकि इसका स्वाद सभी आमों से अलग होता है और यह आम अपने देश में कहीं पर नहीं पाया जाता यह केवल जापान में ही मिलता है इसलिए इसकी कीमत इतनी अधिक है। इसको खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।Letsdiskuss

1