S
Smita Singh Parihar· 5 साल पहले
लेखक

चेहरे पर से मुहांसों के दाग हटाने के घरेलू उपाय बताएं?

4
1.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/21/22
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के कुछ घरेलू उपाय -
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए आप बैंकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि, बैंकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करता है। सबसे पहले आप पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगाए रखें। जब यह पेस्ट चेहरे में सूख जाए तो इसे धो ले। इसके अलावा आप फेस के दाग धब्बे को दूर करने के लिए बर्फ से मसाज भी कर सकती हैं। जिससे आपके कुछ ही दिनों में पिंपल्स दूर हो जाएंगे। क्योंकि चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरे का ब्लड सरकुलेशन होता है। जिससे चेहरे की गंदगी दूर हो जाती है।लेख की तस्वीर
preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया07/09/22

अगर हमारे चेहरे पर कील मुंहासे आ जाते हैं तो वह देखने में बहुत ही खराब लगता है। इन कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार हैं :-

ऑरेंज पील पाउडर:- संतरे के छिलके का पाउडर बनाकर उसे शहद के साथ मिलाकर कील मुंहासे वाली जगह पर करीब 10,20, मिनट तक लगाएं इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें रोजाना इसका इस्तेमाल करने से चेहरे के मुहासे ठीक हो जाएंगे।

नारियल का तेल :- नारियल का तेल रोजाना दाग वाली जगह पर लगाने से दाग की समस्या से छुटकारा मिलेगा क्योंकि नारियल के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन A और विटामिन k पाया जाता है जो स्किन की समस्या के लिए फायदेमंद है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/04/21

अक्सर युवाओं को चेहरे पर कील मुंहासे दाग धब्बे आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार महंगे क्रीमो के उपयोग से भी कील मुंहासे दाग धब्बे ठीक नहीं होते हैं। परंतु घर में आसानी से मिल जाने वाली कुछ चीजों के उपयोग से कील मुंहासे दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको एलोवेरा की कुछ पत्तियां तथा एक चम्मच हल्दी व गुलाब जल चाहिए। परंतु एलोवेरा की पत्तियों से निकलने वाला पीला पदार्थ हटाकर फेंक दें क्योंकि यह स्किन के लिए खराब होता है (और शेष बचे एलोवेरा के जल को निकाल कर एक बर्तन में रख ले) । इन सभी को मिलाकर एक बर्तन में रखकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाकर 30 मिनट बाद धो लेना चाहिए। कुछ ही हफ्तों में चेहरे से कील मुंहासे दाग धब्बे कम हो जाएंगे। लेख की तस्वीर

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

I am a student and I love art study

2