भारत में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन सा है?
भारत में सबसे अधिक पर्यटन स्थल कौन सा है? क्यों?
भारत एक ऐसा देश जो अपने विश्व धरोहरो व संस्कृति के लिए पूरे विश्व में विख्यात है।बात अगर भारत के पर्यटन स्थलों की करे तो हर राज्य अपने आप में विविधता लिए हुए हैं। भारत में अनेकों प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जिनमें तमिलनाडु भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के द्वारा तमिलनाडु पर्यटन स्थलों का सबसे ज्यादा दौरा किया गया है।यहाँ पर्यटन के लिए मदिर बहुत प्रसिद्ध है। जिनमे रामानथस्वामी मंदिर रंगनाथस्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर , महाबलीपुरम, आदि शामिल है। परन्तु इसके अलावा दिलवालों की दिल्ली पुराने स्मारक किलो व बाजार के लिए प्रसिद्ध है। और आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है वहीं देवभूमि उत्तराखंड वातावरण, चार धाम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए भारत स्वर्ग माना जाता है। जयपुर पुराने महलों की वजह से गुलाबी नगरी कहलाता है। साथ ही कन्याकुमारी अनेकों जल स्रोतों की वजह से महान है वही बर्फ की चादर ओढ़े लेह लद्दाख जीवन को सुकून दे जाता है। इसके अलावा भी कई पर्यटक स्थल है भारत मे।