AC से हमारे पर्यावरण को क्या नुक्सान हैं ?
Join this conversation
गर्मी के समय में लोग गर्मी से परेशान हो जाते हैं और इसीलिए गर्मी को दूर करने के लिए कूलर पंखा के पास रहना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को एयर कंडीशनर रूम या AC रूम में रहना बहुत पसंद होता है पर कोई नहीं जानता कि AC से हमारे पर्यावरण को नुकसान होता है और हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंचता है तो चलिए हम आपको बताते हैं। AC रूम में रहने से हमारी स्किन ड्राई हो जाती है। ग्लो कम हो जाता है। एयर कंडीशनर रूम में और फ्रिज का ठंडा पानी पीने से सर्दी जुखाम जल्दी होता है। लगातार AC के रूम में रहने से सिर दर्द होने लगता है। 
आज हम आपको बताएंगे कि ACके कारण हमारे पर्यावरण को कितना नुकसान होता है पर्यावरण को ही नुकसान नहीं ऐसी के कारण मनुष्य को भी नुकसान होता है तो चलिए जानते हैं कि AC के कारण हमें कौन-कौन से नुकसान झेलने पड़ते हैं।
दोस्तों ऐसी के कारण वायु प्रदूषण होता है। जो हमारे वातावरण को दूषित करता है।
इतना ही नहीं ऐसी की जहरीली हवा हमारे आसपास के पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाती है।
जब ऐसी की हवा फैलती है तो वातावरण के संपर्क में आती है और इसकी वजह से हमारे ओजोन परत छेद होता है।

