अ
अनीता कुमारी · 7 साल पहले
लेखक

अच्छे और प्रभावी घरेलू उपचार क्या हैं?

0
958

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/18/19
आज आपको खांसी के लिए कुछ घरेलु उपाय के बारें में बातें हैं |

- हर रोज सुबह गर्म पानी के साथ नमक डालकर उसका गरारा करने से गला साफ़ होता है और इससे खांसी जल्दी ठीक होती है |

(Courtesy : Rajniti Sandesh News )

- दो चम्मच शहद में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच अदरक का रस मिलकर पीने से खांसी में राहत मिलती है | (एक दिन में 3 बार )

(Courtesy : Youthtrend )

- पानी में अदरक और पुदीना मिलकर उबालें और उसको ठंडा होने के बाद उसमें शहद मिला लें | प्रतिदिन एक चम्मच इसका सेवन आपको खांसी से रहत देता है |

- 4 कालीमिर्च , एक चम्मच शहद में मिलाएं और उसका सेवन करें खांसी से बचाओ होगा |

(Courtesy : Hindustan )

- 2 लहसुन की 2 कली को एक कप दूध में उबालें और पीएं, खांसी में लाभ होगा |

(Courtesy : suchkhu.com )
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/27/18
जब आप बीमार होते हैं तो हमेशा इस बात के लिए चिंतित होने की बजाए कि हमें डॉक्टर के पास जाना है, या दवा लाना है आप कुछ घरेलु उपाय भी कर सकते हैं | कुछ प्रभावी घरेलू उपचार हैं, जो हमारे शरीर को प्राकृतिक चिकित्सा शक्ति के रूप में हमारे स्वस्थ को ठीक रखने में हमारी मदद करते हैं | आपको कुछ घरेलु उपचार की सूचि बताते हैं, जिसकी सहायता से आप अच्छे और प्रभावी घरेलु उपचार कर सकते हैं |

- पानी में अदरक के कुछ स्लाइस काट कर उबालें और खांसी या गले में खराश को शांत करने के लिए शहद की कुछ बूंदें डालें और इसका सेवन करें | यह घरेलु उपचार बुखार के लिए भी अधिक प्रभावी है।

- नींबू की चाय पीने से और शहद का एक चम्मच खाने से गंभीर खांसी को कम किया जा सकता है |

- 1:3 अनुपात में सेब साइडर सिरका और पानी मिलकर चेहरे पर लगाने से मुँहासे ठीक होते हैं , यह घरेलु उपचार अन्य फंगल संक्रमणों को भी दूर करता है |

- बालों की जड़ों में नारियल के तेल का उपयोग आपके बालों में बढ़ते डैंड्रफ़ को ख़तम करने में पूरी तरह सहायक है |

- तुलसी के पत्तों से बनी चाय पीना गैस और acidity को कम करने में मदद करता है।

- दालचीनी चाय गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण(पेट से सम्बंधित रोग) के इलाज में भी प्रभावी है।

- सिरदर्द को कम करने के लिए, अपने सर में पेपरमिंट तेल लगायें | माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए सिर पर लैवेंडर तेल की मसाज बहुत ही फायदेमंद है |

- तुलसी के पत्तों से बनी चाय पीना (कम से कम 20 पत्ते लेना) या अदरक कुचलकर दिन भर में 2 से 3 बार खाने से बुखार से पीड़ित व्यक्ति को फायदा होता है |


Translate By :- Letsdiskuss Team
S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0