A
Aayushi Sharma· 6 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

महिलाओं के अनुसार, पुरुषों की सुंदरता क्या है?

2
2.1K

Join this conversation

Sort By

महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या होती है आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। वैसे तो इस दुनिया में जितनी महिलाएं हैं सभी की सोच अलग-अलग होती है लेकिन फिर भी हम आज आपको बताएंगे कि महिलाओं को पुरुषों में क्या सुंदर लगता है। महिलाओं को पुरुषों में सुंदरता उनके रूप से ज्यादा उनका व्यक्तित्व लगता है। इसके अलावा महिलाओं को पुरुषों का व्यवहार अच्छा लगता है कि वह अपने से बड़ों से कैसे बात करता है तथा उनके साथ कैसे व्यवहार रखता है। इसके अलावा महिलाओं को पुरुषों की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि वह उसका ख्याल उसकी परिवार की तरह रखता है।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on04/17/23
13

हर महिला की पसंद अलग होती है, लेकिन आम तौर पर पुरुषों की सुंदरता केवल चेहरे से नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व और व्यवहार से जुड़ी होती है।

आत्मविश्वास:

जो पुरुष आत्मविश्वासी होते हैं, वे ज्यादा आकर्षक लगते हैं क्योंकि उनका व्यक्तित्व मजबूत दिखता है।

सम्मानजनक व्यवहार:

महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जो दूसरों, खासकर महिलाओं के प्रति सम्मान और विनम्रता रखते हैं।

ईमानदारी और भरोसा:

सच्चाई और भरोसेमंद स्वभाव किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी खूबसूरती मानी जाती है।

जिम्मेदारी निभाने की क्षमता:

जो पुरुष अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और निभाते हैं, वे ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

साफ-सुथरी आदतें और व्यक्तित्व:

अच्छी हाइजीन, सादगी और सलीकेदार रहन-सहन भी आकर्षण बढ़ाते हैं।

असल में सुंदरता केवल बाहरी रूप नहीं होती, बल्कि इंसान के स्वभाव, सोच और व्यवहार में ही उसकी असली खूबसूरती दिखाई देती है।

Answered by
K
Covering the culture, trends, and everyday choices that define how modern India lives.
View Profile

Kavya Sharma is a lifestyle expert and content writer with over 4 years of experience covering entertainment and lifestyle across digital platforms in India. She holds a Bachelor's degree in Media Studies from Mumbai University, which shaped her understanding of audience behaviour, cultural trends, and how content connects with readers at a personal level. Her writing spans Bollywood and OTT entertainment, fashion, wellness, travel, relationships, and modern living — topics she approaches with both cultural awareness and editorial discipline. Her work has appeared on platforms including Femina.in, Pinkvilla, and Lifestyle Asia India, where she has developed a consistent voice that resonates with urban Indian readers navigating contemporary life. Over four years, Kavya has published 250+ articles covering trend-driven and evergreen lifestyle content. She understands what audiences in this space actually want — content that is relatable, well-researched, and reflective of the way people in India are living, consuming, and making choices today. Across all her work, she maintains a standard of accuracy and cultural sensitivity — ensuring that entertainment and lifestyle conte

Answered on03/18/26
0
“दुनिया में जितनी महिलाएं हैँ, उतने ही उनके प्रकार हैं।” यह कथन मैंने किसी पत्रिका में पढ़ी थी , और मैं पूरी तरह से इससे सहमत हूँ। पर फिर भी बात अगर पुरुषों की आती है तो , मैं कह सकती हूँ के अधिकांश महिलाओं की पसंद लगभग एक ही जैसी होती है। मैं एक उन्नीस वर्षीय युवती हूं। और मेरे अनुसार पुरुषों की सुंदरता, उनकी वो बातें जो मेरे मन को भाति है, निम्न है।

जब वे हमारे साथ कहींं घूमने जाते हैं, तो हमारा ख्याल एक प्रेमिका, महिला मित्र या बहन की तरह नहींं। बिल्कुल अपनी बेटी की तरह ख्याल रखते हैं। सड़क पार करते समय हाथ पकड़ लेना। लड़खड़ाने पर थाम कर गिरने से बचा लेना।


Answered by
S
Lifestyle Trend Watcher
View Profile

I am working in various news portals as an online journalist since last 5 years and til now I have worked in different genres

Answered on01/16/20
2
महिलाओं के अनुसार पुरुषों में सुन्दरता उनके रूप से ज्यादा उनके व्यक्तित्व की देन होती है।

रूप, यौवन, चेहरे की सुन्दरता, सिक्स-पैक एब्स, आकर्षक जॉव-लाइन, ये सब अस्थायी है और ऐसी कोई चीज़ जो कल नहीं रहेगी उसे सुन्दरता का मानक मानना सही नहीं है।

तो फिर क्या है वो, जो एक महिला की नज़र में पुरुष की सुन्दरता परिभाषित करता है?

लिस्ट बहुत लम्बी है, आराम से पॉपकॉर्न लेकर बैठिये और आनंद लीजिये।

पुरुषों को सुन्दर बनाता है:

उनका अपने परिवार की परवाह करना। भले ही कोई बीमार हो, परेशान हो या बस यूँ ही।

उनका किसी उद्देश्य के लिए निष्ठा और लगन से कार्य करना। उनके व्यवसाय की बात हो या उसके बाद किया गया उनका जीवों के अधिकारों के लिए स्वयंसेवा का काम।

उनकी बेहद कूल हॉबी या कोई भी चीज़ जिसके लिए उनमे जूनून हो। आइस फिशिंग, ट्रैकिंग, एक के बाद एक FRIENDS के एपिसोड्स देखना, संगीत वाद्ययंत्र बजाना या उनका गाना-भले ही वो बेसुरे हो।


Answered by
G
View Profile
Answered on01/15/20
2
जी, यह सवाल बहुत कठिन है क्योंकि आज तक महिलाएं क्या चाहती हैं, वो भगवान भी नहीं जान पाया। :)

फिर भी कुछ साधारण बातें बोल रही हूं, जो महिलाओं को पुरुषों में सुंदर लगती है। एक पुरुष महिला को क्यों और कैसे सुंदर लगे, उसके अलग अलग पहलू हैं।

जब महिलाएं, लड़की होती है, मतलब स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाली किशोरियां ( २०-२९) साल तक की लड़कियां तब अधिकांश शारीरिक गठन पर ज्यादा महत्व देती हैं। तब फिल्म देख कर रो देने वाला मन उन्हें सच मान कर चलता है। लड़कियों को लगता है, मूवी में दिखने वाला सुंदर , चिकना प्रिंस चार्मिंग ही सबसे सुंदर है।


Answered by
S
View Profile
Answered on01/03/20
2
महिलाओं के अनुसार पुरुषों में सुन्दरता उनके रूप से ज्यादा उनके व्यक्तित्व से झलकती है | अक्सर पुरषों का सोचना होता है की वह स्टड लुक, कूल लुक कर के या कोई आड़ा टेड़ा स्टाइल बन कर लड़कियों को इम्प्रेस कर सकते है | मगर वास्तविक हकीकत कुछ और ही है | एक स्त्री को पुरुषों की सुंदरता तब नज़र आती है जब वह उसका ध्यान रखता है उसे प्रोटेक्ट करता है और उसे अपने सामान समझता है |

एक पुरुष की सुंदरता तब नज़र आती है जब वह एक स्त्री को समानता के भाव से देखता है | क्योंकि आज के बदलते समय में एक स्त्री को पुरुष की सुंदरता केवल समानता में नज़र आती है | इसके साथ ही एक महिला यह भी देखती है की

पुरुषों का स्वभाव कैसा है वे अपने माता पिता, दोस्त, महिलाओं, बुजुर्गों, शिक्षकों, अपने से नीचे तबके के लोगों, दूसरे धर्म या जाति के लोगोंं तथा अपरिचितों से किस तरह का व्यवहार करता है, इस बात से उनकी सुंदरता आंकी जाती है। अगर वे सभी के प्रति लगभग एक जैसा ही आचरण रखते है। सबसे स्नेहपूर्वक तथा शिष्टता से ही बात करते हैं तो यह उनके सुंदरता की ही निशानी है।


Answered by
P
View Profile
Answered on12/23/19
2