Asked 8 years ago

वीवीएस लक्ष्मण ने किस टीम के खिलाफ 281 रन बनाये थे?

0
798

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट का वेरी वेरी स्पेशल खिलाड़ी भी कहा जाता है | हालांकि उनका पूरा नाम वेंकट साई लक्ष्मण है. वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा कारनामा किया था, जिसे आज भी लोग याद करते हैं | लक्ष्मण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के लिए सबसे प्रसिद्ध है | वीवीएस ने साल 2010 फरवरी तक कुल 16 सैकड़ा जड़ चुके हैं, जिसमें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 6 सेंचुरी लगा चुके हैं | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में अपने 281 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बनाया था | वह भी ऐसे समय में जब भारतीय टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेल रही थी और यह मैच भी जीता था |

बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण का जन्म 1 नवम्बर 1974 को हुआ था | क्रिकेटर लक्ष्मण हैदराबाद क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते थे | वो हैदराबाद घरेलू क्रिकेट, लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में भी खेल चुके हैं | लक्ष्मण पूर्व भारत के राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं | इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआत में लक्ष्मण डेक्कन चार्जर्स टीम के कप्तान भी रह चुके हैं | लक्ष्मण को पद्मश्री पुरस्कार व भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है | लक्ष्मण दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं,और कभी कभी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते है |
Updated on06/01/26
0