Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


सृष्टि वर्मा

Fashion Designer... | पोस्ट किया |


बैंगन का भरता बनाने की आसान विधि क्या है ?


0
0




Home maker | पोस्ट किया


बैंगन का भर्ता बनाने की विधि बहुत ही आसान है | बैंगन का भर्ता बनाने के लिए जरुरी नहीं की बैंगन को भुने ही आप बैंगन को उबाल कर भी उसका भर्ता बना सकते हैं |

सामग्री :-
- 1 बेंगन - उबला हुआ
- 4 टमाटर - उबला हुआ
- 2 प्याज - बारीक़ कटे हुए
- 1 हरी मिर्च - बारीक़ कटी हुई
- 1 टुकड़ा अदरक - कद्दू कस किया हुआ
- नमक - स्वाद के अनुसार
- लाल मिर्ची - स्वाद के अनुसार
- हल्दी - आधा चम्मच
- धनिया पाउडर - एक चम्मच
- जीरा - आधे चम्मच से कम (तड़के के लिए )
- हरी धनिया - बारीक़ कटी हुई
विधि :-
- सबसे पहले बेंगन और टमाटर को धो कर काट लें | कटे हुए बैंगन और टमाटर को कुकर में डालकर एक कप पानी डालकर उबालने रख दें |
- कुकर की 3 सिटी होने के बाद गैस बंद कर दें और उबले हुए टमाटर और बेंगन को अच्छी तरह मैश कर लें |
- एक कड़ाई में तेल गरम करें, और गरम होने पर उसमें जीरा डालें उसके बाद प्याज, हरी मिर्च और कसा हुआ अदरक डालें |
- अब धीमी आंच में प्याज को सुनेहरा होने तक पकाएं | इसके बाद उसमें मैश किया हुआ बैंगन और टमाटर का मिश्रण डालें |
- अब नमक, लाल मिर्च , हल्दी, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह पकाएं | इसके बाद ऊपर से हरी धनिया डालकर सर्व करें |
लीजिये बैंगन का भरता तैयार है |
Letsdiskuss
बेसन की बर्फी बनाने की विधि क्या है ? जानने के लिए नीचे link पर Click करें -


0
0

');