M
Medha singh kapoor· 8 साल पहले
लेखक

बारिश के पानी से पैरों के infection को कैसे दूर करें ?

2
2.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/20/22

हल्दी :- जैसे कि हम सभी जानते हैं कि हल्दी एक एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भारी होती है। जो हमारे पैरों के इन्फेक्शन को दूर करने में सहायक होती है। पैरों के फंगस को दूर करने के लिए आप हल्दी को उस जगह पर लगा सकते हैं और राहत पा सकते हैं ।

मुल्तानी मिट्टी:- बारिश के दिनों में पैरों में होने वाले इन्फेक्शन से बचने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं क्योंकि, मुल्तानी मिट्टी मे कई सारे गुण पाए जाते हैं जो हमारे ब्लड सरकुलेशन को अच्छा करते हैं और इन्फेक्शन से बचाते हैं । इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के साथ मे नीम और लैवेंडर का तेल तीनों को मिक्स करके लगा सकते हैं जो फंगस इंफेक्शन को दूर करने में सहायता करता है।लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/19/22

आइए आज हम आपको बता रहे हैं कि बारिश के पानी से अगर किसी के पैर में इंफेक्शन होता है तो उसे कैसे दूर करें।

1 अक्सर देखा जाता है कि लोगों के बारिश के मौसम में अक्सर फंगस इंजेक्शन की शिकायत होती है तो उसे दूर करने के लिए हम नारियल का तेल यूज करते हैं क्योंकि नारियल के तेल में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं यह संक्रमण को ठीक करने में हमारी मदद करते हैं।

2. पैरों के इन्फेक्शन को दूर करने के लिए हम ब्रेकिंग सोडा का भी यूज करते हैं क्योंकि इसमें एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं जो फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने का काम आसानी से करते हैं तो हम इसका यूज आधा कप पानी में बेकिंग सोडा को मिलाकर अपने पैरों में 15 से 20 मिनट के लिए उस मिश्रण में अपने पैरों को डूबा कर रखने से इन्फेक्शन दूर होता है.।लेख की तस्वीर

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/19/22

अक्सर बारिश के मौसम में भीगे हुए जूते ज्यादा देर तक पहनने से फंगल इंफेक्शन होने का डर लगा रहता है और ज्यादा देर तक पानी में पैर को भिगोकर रखने से फंगल इंफेक्शन हो जाता है तो चलिए बारिश के मौसम में पैरों के इंफेक्शन को दूर करने के हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।

बेकिंग सोडा :-

बेकिंग सोडा में एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं जो फंगल इंफेक्शन को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं यदि बारिश के मौसम में आपके पैर में इंफेक्शन हो जाए तो इसके लिए आप दो चम्मच बेकिंग सोडा को एक बाल्टी पानी में डालकर पैरों को 15 से 20 मिनट के लिए डुबोकर रखने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

बारिश के पानी से पैरों में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ नीम और लैवंडर का थोड़ा सा तेल डालकर पेस्ट बना लें और इसे फंगल इन्फेक्शन वाली जगह पर लगा ले इससे इंफेक्शन दूर हो जाता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/18/22

बारिश के मौसम मे अक्सर लोगो के पैरो मे इन्फेक्शन जरूरत होता है, क्योंकि वह बारिश मे गीले जूते पहनकरऑफिस आते -जाते है जिसके चलते उनके पैरो मे खुजली होना, पैरो से बदबू आना जैसी समस्याऐ होने लगती है।


ऐसे मे हमें पैरो के इन्फेक्शन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते है :-

•बारिश के मौसम मे पैरो मे इन्फेक्शन होने पर नारियल का तेल लगाने से पैरो की इन्फेक्शन ठीक हो जाती है, क्योंकि नारियल मे एटीफंगल गुण होते है जो संक्रमण को खत्म करते है।


•पैरो का इन्फेक्शन दूर करने के लिए 1-2चम्मच बेकिंग सोडा ले और उसे पानी मे डालकर अपने पैरो को बेकिंग सोडा वाले पानी मे अपने पैरो को डुबो कर रखे जिससे पैरो का इन्फेक्शन ठीक होने लगेगा।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

1
जवाब दिया गया12/01/23

आपने देखा होगा कि कई लोगो का चेहरा उनकी बॉडी के अनुसार नही चमकता। चेहरे का रंग गोरा और हाथ - पैरो का रंग काला होता है। यह टेनिंग की वजह से होता है। धूप से बचने के लिए हम चेहरा तो ढक लेते है, लेकिन हाथ पैरो को नही ढकते। हम घरेलू उपचार करके भी इस टेनिंग से निजात पा सकते है। फिटकरी एक ऐसी उपयोगी वस्तु है जो ब्यूटी रुटिन और स्किन केयर के लिए जानी जाती है।अगर आपको लगता हैं आपके हाथ पैरो पर टेेनिंग बढ़ गई है तो आप फिटकरी का इस्तेमाल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आइये जानते है कैसे :-

  1. एक बड़े बर्तन में गर्म पानी ले ,उसमे एक टुकडा फिटकरी का डाल दे। अब फिटकरी घुलने के बाद उसमे शेम्पु डाल कर मिलाये। अब इस पानी मे लगभग 10 मिनट हाथ और पैरो को डुबो कर रखे 10 मिनट बाद साफ पानी से हाथ धो ले।
  2. फिटकरी का पाउडर ले उसमे गुलाब जल मिला कर प्रभावित हाथ पैरो के हिस्से पर लगाए। 15 मिनट बाद स्क्रब करते हुए धो ले।
  3. ग्लिसरीन और फिटकरी को मिला कर भी उयोग किया जा सकता हैं।
  4. फिटकरी मे नारियल का तेल मिला कर हाथ पैरो पर लगाने से कालापन दूर होता है।

  1. Letsdiskuss
komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

21
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया09/15/18

बारिश का मौसम बहुत से लोगों को पसंद आता है | बारिश में कई लोग भीगन पसंद करते हैं | बारिश का मौसम गर्मी की तपन को दूर करता हैं | बारिश में भीगना तो सबको पसंद हैं, पर बारिश के पानी से पैरों में कई प्रकार से infection की समस्या आ सकती हैं |


बारिश के मौसम में पैरों से जुड़ी समस्याएं -

- बरसात में भीगने के कारण कई लोगों के पैरों की उंगलियों में फंगस इन्फेक्शन हो जाते है |

- बारिश के मौसम में जगह-जगह पर पानी जमा होता हैं, और उसमें कई प्रकार के कीटाणु उत्पन्न हो जाते है |
कई बार न चाहते हुए भी हमे गंदे पानी में पैर रखना पड़ता है |

- बारिश की वजह से जगह-जगह में पानी एकत्र होता हैं, जिसमें कुछ नुकीली चीजें भी हो सकती है | जैसे ही पैर हम उस गंदे पानी में रखते हैं, तो कुछ चुभने का डर रहता हैं | जो आपके पैरों में घाव बना सकता है |


पैरों का बचाव कैसे करें ?

- बरसात के मौसम में अपने पैरों का विशेष ख्याल रखना चाहिए | जब भी बारिश के समय घर आएं तो सबसे पहले अपने पैरों को साबुन और डेटाल के पानी से अच्छी तरह से धोएं |

- गीले पैरों में कभी चप्पल न पहने, पैर धोने के बाद तोलिये से उसको साथ करें उसके बाद ही चप्पल पहने |

- पैरों में पाउडर डालकर रखें, जिससे पैर सूखे रहते हैं | गीले पैरों में अक्सर infection की परेशानी आती है |

- बारिश के मौसम में बिना चप्पल के बिलकुल न चलें | हमेशा पैरों में चप्पल पहने रखें इससे आपके पैरों में न तो किसी प्रकार का कोई घाव होने की सम्भावना होगी और न ही कीटाणु की कोई परेशानी होगी |

- बारिश के मौसम में हर रोज अपने मोज़े जरूर बदल कर पहने | अगर आप सूती मोज़े पहनते हैं, तो ये बहुत ही अच्छा होगा |

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1