A
Aanya Singh· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

फिटकरी से हाथ पैरों का कालापन कैसे दूर करें?

40
489

Join this conversation

Sort By

आपने देखा होगा कि कई लोगो का चेहरा उनकी बॉडी के अनुसार नही चमकता। चेहरे का रंग गोरा और हाथ - पैरो का रंग काला होता है। यह टेनिंग की वजह से होता है। धूप से बचने के लिए हम चेहरा तो ढक लेते है, लेकिन हाथ पैरो को नही ढकते। हम घरेलू उपचार करके भी इस टेनिंग से निजात पा सकते है। फिटकरी एक ऐसी उपयोगी वस्तु है जो ब्यूटी रुटिन और स्किन केयर के लिए जानी जाती है।अगर आपको लगता हैं आपके हाथ पैरो पर टेेनिंग बढ़ गई है तो आप फिटकरी का इस्तेमाल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आइये जानते है कैसे :-

  1. एक बड़े बर्तन में गर्म पानी ले ,उसमे एक टुकडा फिटकरी का डाल दे। अब फिटकरी घुलने के बाद उसमे शेम्पु डाल कर मिलाये। अब इस पानी मे लगभग 10 मिनट हाथ और पैरो को डुबो कर रखे 10 मिनट बाद साफ पानी से हाथ धो ले।
  2. फिटकरी का पाउडर ले उसमे गुलाब जल मिला कर प्रभावित हाथ पैरो के हिस्से पर लगाए। 15 मिनट बाद स्क्रब करते हुए धो ले।
  3. ग्लिसरीन और फिटकरी को मिला कर भी उयोग किया जा सकता हैं।
  4. फिटकरी मे नारियल का तेल मिला कर हाथ पैरो पर लगाने से कालापन दूर होता है।

  1. Letsdiskuss
Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on12/01/23
21

दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि फिटकरी से हाथ पैरों के कालापन को कैसे दूर किया जा सकता है यदि आपको नहीं पता तो आप इस आर्टिकल को जरूर पानी क्योंकि हम आपको इसमें पूरी जानकारी देंगे। सबसे पहले आप उंगलियों का कालापन दूर करने के लिए आप फिटकरी का प्रयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह त्वचा की रंगत में सुधार लाने में हमारी मदद करता है। और सबसे पहले आप फिटकरी मे नारियल का तेल मिला कर हाथ पैरो पर लगाए इससे आपका कालापन दूर होता है। और हमारी त्वचा को भी चमकदार बना देता है जिसकी वजह से हमारा शरीर चमकता हुआ दिखाई देता है।और और आप इसका प्रयोग इस तरह भी कर सकते हैं जैसे कि आप फिटकरी में गुलाब जल मिलाकर उसको अपने हाथ पैर में लगा ले और फिर इसका इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथ पैरों को देखें तो आपको आपके हाथ पैर अति सुंदर दिखाई देंगे,यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो उसे लाइक कीजिए।Article image

Answered by
S
View Profile
Answered on12/02/23
18

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि फिटकरी से हाथ पैरों का कालापन कैसे दूर करें। चलिए आज हम इस आर्टिकल में बताते हैं कि फिटकरी से हाथ पैरो का कालापन कैसे दूर करें।फिटकरी में त्वचा की रंगत में सुधार करने वाले गुण होते हैं। साथ ही यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। यह एक नेचुरल एंटीबायोटिक है, साथ ही एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जिससे यह हानिकारक बैक्टीरिया और गंदगी का सफाया करती है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों का भी बेहतरीन स्रोत है। त्वचा की कई समस्याओं दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, झाइयां, निशान आदि साफ करने में काफी फायदेमंद है।फिटकरी, नींबू का रस, बेकिंग सोडा, मुल्तानी मिट्टी को एक साथ मिलाकर भी, इसका पेस्ट उंगलियों पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे बहुत लाभ मिलेगा। कोशिश करें कि सप्ताह में 2-3 दिन जरूर लगाएं। इस पेस्ट को 15-20 मिनट लगाकर छोड़ दें, फिर आप उंगलियों को धो सकते हैं।Article image

Answered by
Kanchan  Patel
Kanchan PatelMulti-Niche Content Researcher
View Profile
Answered on12/02/23
18

कुछ लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है कि उनका चेहरा तो चमकता है।लेकिन उनके हाथ और पैर बहुत ही ज्यादा काले दिखते है,चलिए आज हम आपको जिस स्किन ब्राइटेनिंग ट्रीटमेंट्स के बारे मे बताने जा रहे है।आप उसे आसानी से अपनाकर आपने हाथ, पैर का कलापन दूर कर सकते है-

  • सबसे पहले एक कटोरी मे आधा कप पानी डाले, उसमे 1-2चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच गुलाब जल, 1-2चम्मच फिटकरी पाउडर और 1चम्मच दूध डालकर सभी समाग्री क़ो अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाकर तैयार कर ले।उसके बाद पेस्ट क़ो आपने पैरो, हाथो मे 10-20मिनट लगाकर मसाज करे, साफ पानी से हाथ, पैर धोये। यह प्रकिया लगातार 1-2सप्ताह तक करने से पैर, हाथो का कालापन दूर हो जाएगा।

  • हाथ, पैरो का कालापान दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप एक चम्मच नीबू के रस मे 1-2चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाकर हाथ, पैरो मे 10-20मिनट तक मसाज करने से हाथ, पैरो कालापन कम हो जाता है। लेकिन 1-2सप्ताह तक यह प्रकिया करनी होती है,तभी पूरी तरह से आपके हाथ, पैरो कालापन दूर होता है।

  • फिटकरी से हाथ, पैरो कालापन दूर करने के लिए आप 1चम्मच फिटकरी पाउडर मे 1चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1-2चम्मच पानी मिक्स करके पेस्ट बनाकर हाथ, पैर मे 10-20मिनट तक मसाज करने से हाथ, पैर कालापन दूर हो जाएगा और हाथ, पैर मे अलग ही शाइनिंग आएगी।

  • हमने आपको ऊपर पैराग्राफ के माध्यम से बताया है कि आप किस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल करके अपने हाथ, पैरो कालापन आसानी से दूर कर सकते है। आप चाहे तो हमारे द्वारा बताएंगे गए अलग -अलग उपायों क़ो अपनाकर फिटकरी के साथ अन्य चीजों क़ो मिक्स करके हाथ, पैरो कालापन हमेशा के लिए दूर कर सकते है। लेकिन इसका परिणाम आपको जल्दी नहीं मिलेगा,आपको 4-5सप्ताह या फिर 1महीने तक ये सारी प्रकियाए करनी होंगी,तभी आपको सही परिणाम मिलेगा।

Letsdiskuss

Answered by
M
View Profile
Answered on12/12/23
17

मैंने भी देखा है कि ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनका चेहरा तो चमकता है लेकिन हाथ पैर का रंग बिल्कुल काला नजर आता है। क्योंकि जब हम धूप से बाहर निकलते हैं तो अपने चेहरे को तो ढक लेते हैं जिससे हमारा चेहरा गोरा रहता है लेकिन हाथ पैर काले पड़ जाते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसको अपनाकर आप घर पर ही अपने हाथ पैरों को गोरा कर सकते हैं जी हां दोस्तों फिटकरी के द्वारा कुछ आसान उपाय बताते हैं।

1. इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक गहरा बरतन लेना है। फिर उसमें पानी डालकर गर्म करना है अब उसमें थोड़ा सा फिटकरी के टुकड़ों को डाल देना है और जब तक फिटकरी घुल न जाए तब तक उसे गर्म होने देना है और फिर उसमें थोड़ा सा शैंपू मिल लेना है। इसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए रख देना है जब पानी ठंडा हो जाए तो उस पानी में अपने हाथ पैरों को 10 मिनट तक भिगोकर रखना है। फिर हाथ और पैरों को पानी से बाहर निकाल कर साफ पानी से धो ले और आप देखेंगे कि आपके हाथ और पर पहले से ज्यादा साफ और सुंदर दिखाई देंगे।

2. दूसरा उपाय तो और भी आसान है इसके लिए आपको बस थोड़ा सा नींबू का रस लेना है, इसमें थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिल लेना है, और फिर आपका पेस्ट बनाकर तैयार हो जाता है तो आप इसे अपने शरीर के किसी भी काले हिस्से पर लगा सकते हैं। ऐसा आपको सप्ताह में दो से तीन बार करना है और आपको इसका परिणाम कुछ ही दिनों में देखने को मिल जाएगा आप देखेंगे कि आपके चेहरे या हाथ पैरों में है जहां पर भी काला निशान होगा वह धीरे-धीरे करके साफ हो जाएगा।

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on12/13/23
14

फिटकरी एक प्राकृतिक पदार्थ है जिसका उपयोग त्वचा की सफाई और देखभाल के लिए भी किया जाता है। कई लोग हाथ और पैरों के कालापन को कम करने के लिए फिटकरी का उपयोग करते हैं। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा को साफ करने और अतिरिक्त गंदगी को हटाने में मदद कर सकते हैं।

फिटकरी का सही तरीके से उपयोग करने से त्वचा थोड़ी साफ और ताजी महसूस हो सकती है। हालांकि इसे नियमित और संतुलित तरीके से ही इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है।

गुनगुने पानी में थोड़ी फिटकरी मिलाकर हाथ और पैर धो सकते हैं।

फिटकरी पाउडर में गुलाब जल मिलाकर हल्के से त्वचा पर लगाया जा सकता है।

नहाने के बाद फिटकरी के टुकड़े को हल्के से त्वचा पर रगड़ा जा सकता है।

त्वचा को साफ रखने और मॉइस्चराइज़र लगाने से भी कालापन कम करने में मदद मिल सकती है।

Answered by
P
Priya AgrawalRandom Facts Enthusiast
View Profile
Answered on03/13/26
0