Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Sep 29, 2018others

भारत के Haunted Place कौन से हैं ?

1 Answers
React

K
@kanchansharma3716Sep 29, 2018
भारत एक देश में भूतिया जगह ( haunted Place )होने की बात सुनते ही अजीब सा डर लगने लगता है | भारत के बारें में कई रोमांच रहस्य से भरी बातें है, जिनके बारें में जानना जरुरी भी है, और यह जाननेमेंबहुत मज़ेदार भी लगेगा| आइये आपको बताते हैं, भारत के कुछ भूतिया जगह कौन कौन से है |
 
 
भानगढ़ का किला :-
राजस्थान में स्थित भानगढ़ किला, भारत में सबसे ज्यादा खतरनाक और डरावनी जगह मानी गई है | जो लोग इस जगह गए हैं, उन्होंने यहां पर बहुत ही अजीब महसूस किया है | जंगल के बीच बना हुआ यह भानगढ़ का किला जहां लोगो का कहना है कि इस किले की हक़ीक़त बड़ी ही डरावनी है | यहां सूरज ढलने के बाद किसी को आने नहीं दिया जाता |
 
कुलधरा :-
राजस्थान में स्थित जैसलमेर से 20 किलोमीटर की दूरी पर एक जगह है, जिसका नाम कुलधरा है | कुलधरा के बारें में एक कहानी है, जो कि बहुत प्रसिद्द है, बहुत समय पहले यहां के शासक को गांव में रहने वाले मुखिया की बेटी से प्यार हो गया, और वह उससे शादी करना चाहता था | लेकिन दोनों बाप-बेटी इस शादी के लिए तैयार नहीं थे | क्रोध में आकर शासक ने मुखिया पर बेवजह कई कर लगाए और उन्हें परेशान किया | इसके बाद सारा गांव रात ही रात कहाँ गायब हो गया पता ही नहीं चला | इसलिएकुलधरा में रात के समय जाना मना है |
 
- शनिवारबाड़ा महल :-
शनिवारबाड़ा का निर्माण सन 1732 में भारत के सबसे पहले पेशवा बाजीराव के सम्मान में किया गया | उसके बाद 1773 में पांचवे पेशवा की इस महल के गेट पर पारिवारिक झगडे के तहत हत्या कर दी गई | उसके बाद इस महल में 1828 में बहुत बुरी आग लग गई जो पूरे सात दिनों तक रही | इस आग में कई लोग जल कर मर गए | यहां आज भी पांचवे पेशवा की आवाज सुनाई देती है | लोगों को उनकी आवाज सुनाई देती है,जिसमें वो बोलता है कि…"काका मुझे बचा लो" |
 
- ओमबाना :-
ओमबाना राजस्थान में रहने वाला एक आम आदमी था, जिसकी मृत्यु एक बाइक दुर्घटना में दिसंबर 1991 में हुई | दुर्घटना के बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही के तहत उनकी बाइक उठाकर थाने में रखी | जैसे ही सुबह हुई तो बाइक वहाँ से गायब हो गयीऔर उस जगह पहुँच गयी जहां पर ओमबाना का बाइक एक्सीडेंट हुआ था | पुलिस ने बाइक फिर उठाई और वापस पुलिस स्टेशन लेकर आये और इस बार उन्होंने बाइक का पूरा पेट्रोल निकाल लिया और उसको चेन से बाँध दियापर सुबह फिर बाइक उन्हें वही खड़ी हुई मिली | अब वह बाइक वहीं खड़ी है, और लोग उसके आगे सर झुकाते हैं |
 
 
 
भारत के Haunted Place कौन से हैं ?
 
दिल्ली में कौन सी जगह हैं, जहाँ जाना ख़तरनाक हो सकता है ? जानने के लिए नीचे link पर Click करें -
 
0
React