द
दलबीर सिंह · 7 साल पहले
लेखक

भारत के हॉन्टेड रेलवे स्टेशन कौन से है ?

4
958

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/10/18

कभी सोचा है, रेलवे स्टेशन जो की हमेशा लोगों से भरा होता है, अगर वो पूरा खाली हो तो क्या लगेगा | सोच कर भी डर लगता है | आज आपको ऐसे कुछ हॉन्टेड रेलवे स्टेशन के बारें में बताते हैं |


- बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन :-
पश्चिम बंगाल का एक स्टेशन बेगुनकोडोर जो सबसे डरावना माना गया है | इस रेलवे स्टेशन को 1967 के बाद बंद कर दिया गया | कहा जाता था की इस स्टेशन में जो भी लोग काम करते थे, उन्हें सफ़ेद साड़ी में घूमती हुई एक औरत दिखाई देती थी | अगर उस स्टेशन में गलती से कोई अकेला हुआ तो उसकी जान को खतरा होता था |

लेख की तस्वीर
- बरोग स्टेशन :-
शिमला में स्थित बरोग सुरंग के पास बोरोग रेलवे स्टेशन भी भूतिया माना जाता है | कहा जाता है, यहां एक इंजीनियर की आत्मा है | बरोग सुरंग का निर्माण कर्नल बोरोग के समय हुआ और इस सुरंग को बनाने वाले एक इंजीनिअर अपने सहकर्मचारियों के सामने अपमान होने के बाद आत्महत्या कर ली थी | उन्होंने खुद को गोली मार ली थी उसके बाद उसकी मृत शरीर को सुरंग के पास ही दफ़न कर दिया गया था | जिसके बाद यह कहा जाता है, कि उस इंजीनियर की आत्मा वहाँ घूमती है |


- रवींद्र सरोबर मेट्रो स्टेशन :-
कोलकाता का रवींद्र सरोबर मेट्रो स्टेशन को सबसे खतरनाक भूतिया स्टेशन माना जाता है | कहा जाता है, यहां एक लड़की ने आत्महत्या की थी | उसके बाद उस लड़की की आत्मा स्टेशन में घूमती है | जब कोई इंसान इस स्टेशन में अकेला होता है, तो इस स्टेशन में अजीब सी आवाज सुनाई देती है |


कौन है बाबा हरभजन सिंह, इनसे जुड़े क्या रहस्य हैं ? जानने के लिए नीचे link पर Click करें -

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

हिंदी लेखक

2