S
Sumil Yadav· 8 साल पहले
लेखक

बुलेट का सबसे अच्छा मॉडल कौन सा है ?

3
7.9K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया06/01/26

मयंक आपकी इनफार्मेशन बहुत अच्छी है पर मुझे लगता है की इसके अलावा अपनी चॉइस भी बहुत मायने रखती है और आपको अपना बजट भी देखना होता है और इसके साथ ही आपको बुलेट को खरीदने के समय कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए |

अधिक जानकारी के लिए ये वीडियो देखे |

 

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया06/01/26

बुलेट मोटरसाइकिल बाइक प्रेमियों की जान है | यह बाइक युवाओं की दिल कि धड़कन है | रॉयल एनफील्ड बुलेट के कई मॉडल बाज़ार में है जैसे रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा, रॉयल एनफील्ड बुलेट 500, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500, रॉयल एनफील्ड क्लासिक क्रोम, रॉयल एनफील्ड स्क्वॉड्रन क्लासिक ब्लू, रॉयल एनफील्ड क्लासिक बैटल ग्रीन, रॉयल एनफील्ड डेजर्ट स्टॉर्म, रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350, रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350, रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500, रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी और रॉयल एनफील्ड हिमालयन |

रॉयल एनफील्ड बुलेट की कीमत 1 लाख रुपए से शुरू होती है और लहभग एक्स शोरूम 2 लाख तक जाती है | रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमत 1 लाख रुपए के लगभग है और यह एंट्री लेवल एनफील्ड बाइक है | वहीं युवा अपनी पसंद के मुताबिक इस बाइक के मॉडल चुन सकते हैं | पैसा और लुक्स में सबसे बेहतर और ज्यादा बिकने वाला मॉडल रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 ही है और फिर थंडरबर्ड, डेजर्ट स्टॉर्म, आदि भी मार्किट में अपनी जगह बनाये हुए हैं | हाल ही में एनफील्ड पेगासस के लांच की खबर थी | यह बाइक भी हो सकता है अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से बाइक खरीददारों को लुभाए |

म
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/31/20

इस सवाल का कोई आसान जवाब नहीं है। क्लासिक बुलेट से नए युग के क्रूजर और यहां तक ​​कि हिमालयन तक, रॉयल एनफील्ड में मोटरसाइकिलों की एक विस्तृत श्रृंखला है। कुछ के लिए, यह 60 के दशक का अंग्रेजी डिजाइन हो सकता है, एक रेट्रो बाइक भी जो की पचास साठ सालों से अधिक समय तक सेवा में रहा है और दूसरों के लिए, यह 'हर तरह की ' बाइक हो सकती है; दैनिक यात्रा के लिए, अवकाश की सवारी के लिए और कभी-कभी लंबी दूरी की सवारी के लिए भी।

 

 

लेख की तस्वीर

B
Modern India Observer
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/04/19
बुलेट हर लड़के का पहला प्यार होता है , अगर लड़कों से पूछा जाये की उन्हें कौन सी बाइक चलना पसंद है तो वह बेझिझक कहेंगे उन्हें बुलेट ही पसंद है | वैसे तो यह कहना की बुलेट का कौन सा मॉडल सबसे अच्छा है यह आपकी पसंद और बजट पर निर्भर करता है, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं तो यही कहूंगा की मुझे रॉयल एनफील्ड की नयी क्लासिक 500 रेंज की मोटरसाइकिल में जो नया स्क्वाड्रन ब्लू रंग में लॉन्च किया गया है वह बहुत पसंद है। इस मॉडल में रंग के साथ - साथ टेक्निकल बदलाव भी किये गए है |
 
Royal Enfield क्लासिक 350 स्केल मॉडल डार्क स्टील्थ मैट ब्लैक, प्लास्टिक,  मेटल : Amazon.in: टॉयज़ और गेम्स
 
- स्क्वाड्रन ब्लू रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 की कीमत भारत में 1,86,688 रुपये है |
 
- स्क्वाड्रन ब्लू क्लासिक में मैट फनिश के साथ साथ आपको पूरा मॉडर्न लुक मिलेगा |
 
- नए रंग के साथ - साथ नए मकेनिकल बदलाव भी मिलेंगे जैसे - बाइक में 499सीसी, सिंगल सिलिंडर ट्विनस्पार्क इंजन जो 27.2 बीएचपी का पावर और 41.3Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
 
 

 

द
प्रोफ़ाइल देखें
1
जवाब दिया गया11/12/18
एक पूर्ण शोध करने के बाद, मुख्य रूप से क्योंकि मैं उत्सुक था, मुझे पता चला कि दुनिया में कुछ बहुत अजीब और बहुत ही बढ़िया व्यवसाय हैं! हालांकि, निम्नलिखित तीन मेरे लिए सूची में सबसे ऊपर हैं।

Potato Parcel

सबसे अलग व्यापारों में से एक इस 24 वर्षीय एलेक्स क्रेग नाम के लड़के ने शुरू किया था। उनका विचार सबसे अनूठा था। जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा है, क्योंकि उन्होंने मेलिंग संदेशों का व्यवसाय शुरू किया जो आलू पर लिखे गए थे! उन्होंने 2015 में इस के साथ शुरुआत की, और जल्दी ही Potato parcel के नाम से बहुत लोकप्रिय हो गया। आप मूल रूप से $ 8 और $ 10 के बीच की दरों पर लिखे गए किसी भी प्रकार का एक अनुकूलित संदेश प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार अभी भी बढ़ रहा है।


People and Co.

इन अत्यधिक यूनिक व्यवसायों में से एक हरियाणा, भारत में खोला गया था। यह People and co. नामक एक रेस्तरां है, लेकिन पागल चीज यह है कि वे आपसे वहाँ बैठने के पैसे लेते हैं न कि खाने के ! वे मूल रूप से आपको प्रति मिनट 15 रुपये चार्ज करते हैं, और यह एक बुफे है जिसमें कई वस्तुएं शामिल हैं। आपके प्लेट को उठाते ही आपका समय शुरू हो जाता है और आपके हाथ उठाने के समय तक का समय रिकॉर्ड होता है । यह अनूठा विचार ऐसा कुछ था जिसने कई लोगों को आकर्षित किया, और वास्तव में यह दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली व्यावसायिक विचारों में से एक है!


Hangover Helpers

बोल्डर में दो लोगों ने भी अपना व्यवसाय शुरू किया, और मैं स्वीकार करूंगा कि यह एक ऐसा विचार है जिसे मैंने पहले कभी नहीं सोचा था। उन्हें 'Hangover Helpers' के रूप में जाना जाता है, और जब आप अपने दोस्तों के साथ रात के बाद एक गंभीर हैंगओवर से गुजर रहे होते हैं जो अधिकतर पीने की वजह से होता है, तो यह आपके बचाव के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं । एक बार जब आप उन्हें बुलाएंगे, तो वे आपके घर पर एकदम सही नाश्ते के साथ दिखाई देंगे, और यहाँ तक कि आपके लिए आपके गंदे घर को साफ भी करेंगे! वे मूल रूप से एक हैंगओवर से गुजरने की पूरी प्रक्रिया को आपके लिए सुलभ बना देंगे।


R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया06/01/26

अगर आप मुझसे पूछे तो मेरी मनपसंद बुलेट मॉडल Royal Enfield Classic 350 है | यह मॉडल बुलेट का बेस्ट मॉडल है | इसका डिज़ाइन, माइलेज, स्पीड सभी कुछ उच्च कोटि का है | यह रेट्रो स्टाइल की बाइक है, बिलकुल ऐसा डिज़ाइन जो आपको क्लासिक लुक देता है | इसके शीशे और यहां तक की टायर भी इसको सौंदर्य प्रदान करते हैं |

 

Royal Enfield Classic 350 Price - Mileage, Images, Colours | BikeWale

 
Royal Enfield Classic 350 की विशषताएँ :
 
• इसमें 346 cc इंजन है |
 
• इसकी पावर 19 . 8bhp है |
 
• इसमें 28NM का टॉर्क है 
 
• इसकी माइलेज 37 kmpl है |
 
• यह लैगून, स्लेटी, सिल्वर, चेस्टनट ब्लैक, रेडडिच रेड, रेडडिच ग्रीन, रेडडिच ब्लू रंगो में उपलब्ध है |
 
• इसकी कीमत 1,39,039 है |
V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1