Kerala को “God’s Own Country” कहा जाता है और यहां कई शानदार tourist destinations हैं। Munnar tea gardens और cool weather के लिए famous है, जबकि Alleppey backwaters और houseboats के लिए काफी popular है। Wayanad nature lovers को पसंद आता है और Kochi culture plus modern city vibe देता है। Kovalam beaches और Thekkady wildlife experiences के लिए जाने जाते हैं। हाल के वर्षों में Kerala wellness tourism और Ayurvedic retreats के कारण international tourists के बीच भी काफी famous हुआ है। Experts कहते हैं कि Kerala trip planning weather और travel style के अनुसार करनी चाहिए क्योंकि हर region का experience अलग होता है।
क्या कोई मेरी मदद कर सकता हैं ये बताने में की केरल घूमने के लिए सबसे अच्छीं जगह कोनसी हैं?
Join this conversation
जी हाँ बिलकुल आज हम आपकी मदद कर सकते है ये बताने मे कि केरल घूमने जाने के लिए बहुत सी ऐसी जगह है जहाँ पर घूमने जा सकते है -
•एलेप्पी बैकवाटर्स
•कोच्ची या कोचिंन
•थेक्कडी
•कुमारकोम
•पूवर द्वीप
•मुन्नार
•कोवलम
•त्रिशूर
•तिरुवनंतपुरम या त्रिवेंद्रम
•कोझीकोड या कालीकट
हमारे द्वारा केरल मे घूमने लायक बहुत सी जगहे बतायी गयी है, आप चाहे तो इन जगहों मे अपने फैमिली के साथ घूमने के लिए जा सकते है।
बिल्कुल मैं आपकी मदद कर सकती हूं ये बताने में की केरल में घूमने जाने की सबसे अच्छी जगह कौन सी है। जब भी आपको कभी केरल घूमने जाना हो तो आप वहां पर मुन्नार घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए यह दर्शनीय स्थल केरल का पहाड़ी इलाका है इसलिए आप जब केरल घूमने जाएं तो मुन्नार घूमने अवश्य जाएं। इसके अलावा आप वायनाड घूमने अवश्य जाएं यह केरल का सबसे हरियाली युक्त स्थान है यह जगह धान की खेती के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है। इसके अलावा आप थेक्कडी, कोच्चि, कोवलम, पूवर आदि जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
थेक्कडी- इड्डुकी जिले में स्थित थेक्कडी तिरुवनंतपुरम से तकरीबन 257 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां पेरियार नेशनल पार्क है जो देखने लायक है. इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों के लिए साल भर आकर्षण का केंद्र बना रहता है.वर्कला- यदि आप समुद्री किनारों को पसंद करते हैं और ठंडी हवाओं के बीच साफ सुथरे बीचेस देखना चाहते हैं तो आपको वर्कला जरूर जाना चाहिए. तिरुवनंतपुरम जिले में समुद्री किनारे पर स्थित यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी.मुन्नार- केरल में मुन्नार केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर स्थित है. पहाड़ों पर घूमने के शौकीन लोगों को यहां जरूर आना चाहिए. यह इड्डुक्की जिले में आता है. यहां हर साल हजारों टूरिस्ट आते हैं.कुमारकोम- एक बेहद खूबसूरत पर्यटल स्थल है. वेम्बानद झील के किनारे पर बसा कुमारकोम केरल का एक छोटा और खूबसूरत शहर है. वाइल्ड लाइफ और पक्षियों को देखने के शौकीन लोगों को यहां जरूर जाना चाहिए.वायनाड- यह कन्नूर और कोझिकोड जिलों के बीच स्थित है. यह एक शानदार और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद आकर्षित करती है. यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं|

