J
Jonny Smith· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

क्या आधार कार्ड से लोन मिल सकता है?

10
767

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on07/25/26

हाँ, केवल आधार कार्ड होने से लोन नहीं मिलता, लेकिन आधार कार्ड पहचान और e-KYC के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। लोन स्वीकृत करने से पहले बैंक या NBFC आपकी आय, क्रेडिट स्कोर, नौकरी/व्यवसाय, बैंक स्टेटमेंट और पुनर्भुगतान क्षमता की भी जांच करते हैं।

आमतौर पर लोन के लिए इन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

• आधार कार्ड

• पैन कार्ड

• आय प्रमाण (Salary Slip/ITR)

• बैंक स्टेटमेंट

• पता प्रमाण (यदि आवश्यक हो)

अगर आपका क्रेडिट प्रोफाइल अच्छा है और आप पात्रता पूरी करते हैं, तो कई बैंक आधार आधारित e-KYC के माध्यम से जल्दी लोन प्रक्रिया पूरी करते हैं।

N
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on01/23/24

जी हां बिल्कुल यदि आपका आधार कार्ड बना हुआ है, तो आप आधार कार्ड से लोन ले सकते है। आधार कार्ड से लगभग 10,000 से 100,000 तक लोन मिल जाता है, लेकिन आधार कार्ड से लोन उन्हें ही मिलता है,जो भारत के नागरिक होते है उनकी आयु 18 से 30 साल के उम्र होनी चाहिए। नागरिक की क्रेडिट स्कोर 750₹ से अधिक होना चाहिए तभी आप आधार कार्ड से लोन मिल सकता है।

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है -

आवेदक का पैन कार्ड
•आवेदक का आधार कार्ड
•आवेदक का मोबाइल नंबर
•आवेदक का बैंक के पासबुक फोटोकॉपी
•आवेदक के पासवर्ड साइज फोटो-1
•आवेदक का जातिप्रमाण पत्र
•आवेदक का आय प्रमाण पत्र
•आवेदक का राशन कार्ड

हमारे द्वारा बताये गए डॉक्यूमेंट आपके पास है, तो आप किसी भी बैंक संस्थान मे जाकर आधार कार्ड से लोन के लिए बैंक मे जाकर फॉर्म लेकर फॉर्म क़ो अच्छे से पढ़कर फॉर्म मे डॉक्यूमेंट की सारी जानकारी अच्छे से भरकर फॉर्म सबमिट कर दे। उसके बाद आपका फॉर्म बैंक द्वारा एक सप्ताह बाद लोन के लिए अप्रूव्ड कर दिया जाएगा तो आपके क्रेडिट स्कोर के माध्यम से बैंक द्वारा लोन दिया जाएगा। और बैंक क़ो लोन चुकाने का 4-5साल का समय अवधि दी जाती है, उसी अवधि के अनुसार आपको बैंक लोन चुकाना पड़ता है वरना आपके अकाउंट मे जमा पैसा होता है वह कटने लगता है।

आप ने बैंक से लोन लिए है, उन पैसो से आप कोई भी छोटा, बड़ा बिज़नेस कर सकते है और ज़ब आपका बिज़नेस चलने लगे तो उन्ही पैसो से बैंक का लोन भर सकते है। या फिर आपके क्रेडिट कार्ड से भी लोन चुकाया जा सकता है आप क़ो जिस तरह सही लगे आप उसी तरह से समय अवधि के अनुसार लोन भर सकते है।

Letsdiskuss

M
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on01/24/24

आप जानना चाहती हैं कि क्या आधार कार्ड से लोन मिल सकता है तो मैं आपको बता दूं कि जी हां बिल्कुल आधार कार्ड की सहायता से आपको लोन मिल सकता है। सरकार द्वारा मौजूदा KYC नियमों के मुताबिक आप अपने आधार कार्ड के माध्यम से तुरंत लोन ले सकते हैं।

चलिए मैं आपको बताती हूं कि आधार कार्ड पर लोन लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है :-

यदि आप भी आधार कार्ड के द्वारा लोन लेना चाहते हैं तो लोन कंपनी आपसे आधार कार्ड के अलावा कुछ अन्य डॉक्यूमेंट की भी मांग करेगी जैसे कि यहां पर मैं आपको बता रही हूं लोन लेने के लिए आपको अपना पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और आय प्रमाण देने होंगे। जैसे पैन कार्ड सैलरी स्लिप ड्राइविंग लाइसेंस आदि चीज।

मैं आपको बताऊंगी कि आधार कार्ड से लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है:-

अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर लोन के लिए आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद आप बैंक के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

और फिर आपको एक ओटीपी जाएगा।

इसके बाद आपको पर्सनल या फिर अन्य लोन का विकल्प चुनना होगा।

इसके बाद लोन राशि और बाकी की जरूरत जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।

इसके बाद सारी जानकारी बैंक द्वारा क्रॉस चेक की जाएगी ऐसा करने के बाद अगर आपका लोन अप्रूव होता है तो आपका लोन आपके बैंक अकाउंट में अप्रूव हो जाएगा।

चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से बैंक आधार कार्ड के द्वारा आपको लोन दे सकते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक जैसे भारत में कई अन्य बैंकों के ग्राहक आधार के जरिए लोन ले सकते हैं।

इस प्रकार आपको आधार कार्ड के द्वारा एक लाख तक लोन प्राप्त हो सकता है। और लोन प्राप्त होने के बाद आप पैसों से किसी भी प्रकार का बिजनेस खोल सकते हैं।

Article image

A
View Profile
4