A
Amayra Badoni· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

करियर में सफलता पाने के लिए कौन से भगवान का पूजन करना चाहिए ?

2
2.5K

Join this conversation

Sort By

आज के समय में सभी लोग अपने करियर को लेकर बहुत ही चिंतित होते हैं | कुछ लोग बहुत मेहनत करते हैं, फिर भी उन्हें असफलता हाथ लगती है | कुछ लोग कम मेहनत में भी अधिक सफलता पा लेते हैं | जो लोग कम मेहनत में सफलता पा लेते हैं, वो 100 में सिर्फ 5 प्रतिशत ही होते हैं | जिन्हे ज्योतिष की भाषा में लोग यह कहते हैं कि " इसका तो राजयोग चल रहा है "

आज आपको बताते हैं, अगर आप अपने करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको क्या करना चाहिए, कौन से भगवान का पूजन किस दिन और कैसे करना चाहिए | यह तो सभी जानते हैं, कि शनिवार का दिन भगवान शनिदेव और हनुमान जी दोनों का होता है | मान्यता के अनुसार यह कहा जाता है, कि यह दोनों भगवान इस कलयुग के समय में भी विद्द्मान हैं |
Article image
कैसे करें पूजन -
- आप हर शनिवार सूरज ढलने के बाद ऐसे पीपल के पेड़ के आगे सरसों तेल का दिया जलाएं जो की किसी सुनसान स्थान पर हो, अगर ऐसी कोई जगह न हो तो आप किसी मंदिर में स्थित पीपल पर दिया लगाएं |
- हर शनिवार के दिन सुबह सूरज उगने से पहले लाल कपड़ा अपने शरीर में पहनकर शनिदेव की मूर्ति में सरसों का तेल चढ़ाएं,और शनिदेव को नीले रंग के फूल चढ़ाएं |
- सुबह सूरज उगने से पहले ही पीपल को जल चढ़ाएं, पूजा करें और पीपल के पेड़ के सात चक्कर लगाकर परिक्रमा करें।
- हर शनिवार सरसों तेल का दान करें, एक बार उस तेल में अपना चेहरा जरूर दें उसके बाद उसका दान करें |
- हर शनिवार को काली गाय पूजन करें, और गाय को 11 बूंदी के लड्डू खिलाएं, और गाय की 7 बार परिक्रमा करें |
आपको आपके करियर में सफलता जरूर मिलेगी |

Answered by

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

Updated on09/20/18
3

कड़ी मेहनत करने के बाद यदि आप अपने करियर में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो यहां पर हम आपको बताएंगे आप कौन से भगवान की पूजा करके करियर में सफलता पा सकते हैं।तो मेरी राय है की आप भगवान भोले नाथ की पूजा कर सकते है।क्यूंकि भगवान शिव ज़ी के पास सभी समस्या का समाधान रहता है।

भगवान शिव की पूजा करने की विधि

रोजाना भगवान शिव को जल चढ़ा कर चावल अर्पित करना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि इस उपाय को अपनाने से यदि आपकी नौकरी में कोई बाधा उत्पन्न होती है तो वह दूर हो जाएगी।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/11/22
1