Asked 7 years ago

क्रिसमस केक बनाने की विधि क्या है?

Food & Cooking#Online discussion forum#recipe for making Christmas cake#Christmas cake in hindi#Christmas cake kaise banaein
0
1.8K

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

आज आपको क्रिसमस केक बनाने की विधि के बारें में बताते हैं | जो बहुत ही आसान है |

सामग्री :-

  • मैदा - 250 ग्राम
  • ग्लेस चेरी - 150 ग्राम
  • डार्क ब्राउन शूगर - 200 ग्राम
  • सफेद मक्खन - 200 ग्राम
  • सूखे मेवे - 250 ग्राम
  • मार्मलेड - 100 ग्राम (कुछ जैम की तरह होता है )
  • अंडे - 4
  • शक्कर की चाशनी - 2 चम्मच (इच्छा के अनुसार )
  • दालचीनी पाउडर - आधा चम्मच
  • वनीला एसेंस - आधा चम्मच

केक सजाने के लिए :-

  • मार्जपेन - 200 ग्राम (केक के बहार से कोटिंग करने के लिए )
  • बारीक शक्कर - 50 ग्राम (छनी हुई)
  • ऐपल जैम - 3 बड़े चम्मच
  • नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
विधि :-
  • सबसे पहले मेदे को छन्नी से छान लीजिये, अब उसको एक बर्तन में डालें, और साथ ही दालचीनी पाउडर, मक्खन और चीनी मिला कर अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब इसमें चाशनी, मार्मलेड और वनीला एसेंस डालें और तब तक इसको फेंटते रहें जब तक की मिश्रण फूल न जाएं | इसके बाद आप मिश्रण में अंडा और कुछ मेवे डालें फेंटते रहें |
  • आप ओवन को 150 डिग्री से0 पर गर्म करें तब तक आप जिसमें आपको केक बनाना है,उस बर्तन में नीचे की तरह बेकिंग पेपर लगाएं |
  • अब आप बेकिंग पेपर लगे हुए बर्तन में केक का मिश्रण डालें और उसको पकाने के लिए रख दें | (बीच-बीच में केक देखते रहें तो ताकि जले नहीं )
  • जब भी केक चेक करने के लिए निकालें तो उसमें बीच-बीच में चम्मच या चाकू से छेद कर के देखें | अगर चम्मच में मिश्रण चिपक जाता है, तो केक कच्चा है| अगर चाकू या चम्मच में कुछ नहीं चिकपकता तो इसका मतलब है केक पक गया |
  • केक पक जायें तो उसको प्लेट में निकल लें और उस पर मेवे की सजावट करें | उसके बाद केक के ऊपर से आइसिंग शुगर छिड़कें।
  • अब चाकू की सहायता पूरे केक में चारों तरह ऐपल जैम लगायें और उसके ऊपर मार्जपेन की कोटिंग करें | अब हल्का सा नीम्बू का रास केक के ऊपर दाल दें |

लीजिये आपका क्रिसमस केक तैयार है|

A

Answered By Ajeet Raturi

Author
View Profile
Updated on10/29/25
Like
2

Advertisement