A
Aditya Singla· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

दिनभर कंप्यूटर के आगे बैठने से कौनसी बीमारियाँ हो सकती है ?

6
756

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on07/26/23

वर्तमान समय में कंप्यूटर,स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग किए जाने के कारण मनुष्य के अंदर कई तरह की बीमारियां देखने को मिल रही है चलिए हम आपको बताते हैं कि दिनभर कंप्यूटर के आगे बैठने से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर की बीमारी कंप्यूटर के आगे बैठने से बहुत ही आसानी से हो सकती है इसलिए हो सके तो आप बहुत ही कम मात्रा में कंप्यूटर के सामने बैठे हैं, कंप्यूटर के आगे बैठने से आंखों में जलन की समस्या, माइग्रेन दर्द की समस्या, डायबिटीज जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Updated on08/14/18
वर्तमान समय में technology ने हमे चारों ओर से घेर रखा है और इसी तकनीक का दुष्परिणाम यह भी है की अब हमारे अधिकतर कार्य कंप्यूटर के आगे होते है | जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा दिनभर कंप्यूटर के आगे कार्य करता है | कंप्यूटर के आगे कार्य करने से आँखों पर ज़ोर पड़ता है यह तो सभी जानते है परन्तु ऐसी बहुत सी घातक बीमारियाँ है जिनका हम शिकार हो सकते हैं |


वैज्ञानिको द्वारा प्रामाणित है की मनुष्य को केवल तीन -चार घंटे ही लगातार बैठना चाहिए उससे अधिक नहीं परन्तु हम लोग अपने ऑफिस में दिन में 8 -9 घण्टे कम्प्यूटर के आगे बैठते है जिसके कारण हमारे ऊपर निम्नलिखित बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है :

1 - pulmonary embolism

इस बीमारी का नाम शायद आप पहली बार सुन रहे हो | इस बीमारी में फेफड़ो के अंदर खून के थक्के जमने लगते है जो आपके शरीर में अलग अलग स्थानों तक पहुंचकर आपकी जान भी ले सकते हैं | यह बीमारी जितनी गंभीर लग रही है उससे कही ज्यादा गंभीर है | दिन भर कंप्यूटर के आगे बैठने से इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है |

picture courtesy - Prevention

2 - डायबिटीज

दिन भर कंप्यूटर के आगे बैठने से विशेषतः महिलाये इस बीमारी का शिकार हो जाती है | इस बीमारी को मधुमेह ओर शुगर के नाम से भी जाना जाता है | यदि यह बीमारी आपको लग गयी तो बहुत ज़िन्दगी भर के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है |


3 - मोटापा

इससे तो हम सभी भलीभांति परिचित हैं | बहुत अधिक संभव हैं की आप इसका शिकार हो जाएँ | मोटापा अक्सर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के कारण होता हैं परन्तु यह सिर्फ आपको मोटा करके नहीं छोड़ता बल्कि आपको विभन्न अन्य बीमारियों से भी घेर लेता है | आपके लिए सबसे बेहतर यही होगा की आप अपनी सेहत का ख्याल रखें ओर कोशिश करे की आप मोटापे का शिकार न हो |


4 - Depression ,anxiety , mood swings

अधिकतर व्यक्ति जब दिन भर कंप्यूटर के आगे काम करता रहता है तो उसके सिर में दर्द , डिप्रेशन anxiety जैसी बीमारियाँ घेरने लगती हैं ओर अधिकतर व्यक्ति को एहसास भी नहीं होता की वह इन बीमारियों से घिर गया है | यह मानसिक बीमारियाँ है जो शारीरिक बीमारियों से अधिक जानलेवा होती है | व्यक्ति का चिढ़ चिढ़ करना , कभी भी गुस्सा करना खुश हो जाना इस बीमारी के लक्षण है |


5 - ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर वह बीमारी है जो कंप्यूटर के आगे बैठने से आसानी से हो सकती है | इस बीमारी में या तो आपका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है या बहुत बढ़ सकता है | आपको इस बीमारी का शिकार न होना पड़े इसके लिए बहुत आवश्यक है की आप कंप्यूटर के सामने बैठने की अवधि को काम करे |

S
Exploring topics worth understanding
View Profile

One question can help thousands.

3