Abhishek kant
Abhishek kant· 4 साल पहले
knowledge education is most important for our life.

ठंडी-ठंडी पीने वाली बीयर को आखिर हिंदी में क्या कहते हैं?

1
3.8K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/13/26

बीयर एक प्रकार का मादक पेय है जिसे आमतौर पर जौ, पानी, खमीर और हॉप्स से बनाया जाता है। अंग्रेजी में इसे Beer कहा जाता है। हिंदी में बीयर के लिए कोई बहुत प्रचलित शुद्ध शब्द आम बोलचाल में ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए लोग सीधे बीयर शब्द ही बोलते हैं। हालांकि हिंदी में इसे जौ से बना मादक पेय या जौ का किण्वित पेय कहा जा सकता है। इसका मतलब होता है ऐसा पेय जो जौ को किण्वित करके तैयार किया जाता है। भारत में अधिकतर लोग इसे बीयर ही कहते हैं, क्योंकि यही शब्द आम भाषा में समझने और बोलने में आसान है।

P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया07/03/22

प्रश्न का उत्तर पढ़ने से पहले समझ ले कि शराब -बीयर जैसी किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।‌

Letsdiskuss

बीयर पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

शराब पीने की परंपरा लगभग हर जगह देखी जाती है।

संस्कृत भाषा में भी शराब के पर्यायवाची नाम है, जिसमें सुरा, सुर कहा जाता है।

लेकिन प्रश्न यह है कि बियर को हिंदी शब्द में क्या कहते हैं।

तो बीयर बनाने की पद्धति पश्चिमी देशों से आई है इसलिए यह नाम भी बीयर हिंदी में फेमस हो गया है। क्या आप जानते हैं कि कोई भी संस्कृति में अगर वहां उस चीज को बनाया नहीं जाता है तो उसका नाम भी उस भाषा में नहीं होता है। संस्कृत में 'सुर' मतलब शराब होता है। क्या आप जानते हैं कि बियर जौ (यव) को सड़ाकर बनाया जाता है। इसलिए इसकी बनाने की विधि के आधार पर हिंदी में इसका नाम यवसुर कहा जाता है। बीयर को हिंदी में जौशराब भी कह सकते हैं। हिंदी शब्द में तत्पुरुष समास है। ‌यानि जौ से बनी शराब।

शब्दों को आसानी से बनाया जा सकता है इसके लिए व्याकरण में उपसर्ग प्रत्यय और समास है जो नए शब्दों की रचना करते हैं।

क्रिकेट, कंप्यूटर आदि शब्द के भी हिंदी शब्द आपको मिल जाते हैं। तो बियर की भी हिंदी दो शब्दों से मिलकर बनी पहला यव इसका मतलब जौ होता है। एक तरह का अनाज है, जिसे सड़ाकर अल्कोहल बनाया जाता है। अल्कोहल होता नशा होता है और नशा वाले पदार्थ को शराब या सुरा या सुर कहा जाता है। इसलिए बियर शब्द की हिंदी यवसुर होता है।

आशा करते हैं कि आपको बेहतरीन जानकारी मिली होगी, कृपया कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।

और पढ़े- स्वास्थ्यप्रद शराब कौन सी है?

Abhishek kant
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/20/23

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शराब,बीयर, जैसी नसीले पेय पदार्थों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। खैर छोड़िए चलिए अब हम चर्चा करते है कि पीने वाली ठंडी ठंडी बीयर को हिंदी में क्या कहते हैं। शराब को हिंदी में यवसुर और जौ शराब के नाम से भी जाना जाता है। इसका नाम जौ शराब इसलिए पड़ा क्योंकि जौ एक प्रकार का अनाज होता है जिसे सड़ा गला कर शराब तैयार किया जाता है जो पीने में काफी कड़वी और नशीली होती है। जिसको पीने के बाद लोग अपना संतुलन खो देते हैं।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1